फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Physical counseling for vacant seats in courses in GJU on 29th August

Hisar News: जीजेयू में कोर्सों में रिक्त सीटों के लिए फिजिकल काउंसिलिंग 29 अगस्त को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Physical counseling for vacant seats in courses in GJU on 29th August
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) ने विभिन्न कोर्सों में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए 29 अगस्त को फिजिकल काउंसिलिंग होगी। इन सीटों पर दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी सीधे विश्वविद्यालय के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने संबंधित कोर्सों में दाखिले के लिए पहले से आवेदन किया हुआ है। उन्हें नए आवेदन करने वाले की तुलना में प्राथमिकता दी जाएगी। काउंसलिंग संबंधित विभागों में होगी।
विज्ञापन

इन कोर्सों में हैं रिक्त सीटें
एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 10
एमटेक एनवायर्नमेंट साइंस एंड इंजीनियरिंग में 15,
एमटेक जियो इंफोर्मेटिक्स में 04
एमटेक मेकेनिकल इंजीनियरिंग में 15
एमटेक प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी में 09
एमबीए में 01
एमबीए मार्केटिंग में 02
एमबीए इंटरनेशनल बिजनेस में 13
एमबीए बिजनेस एनालिटिक्स में 06
एमबीए हेल्थकेयर में 12
इंटीग्रेटेड बीबीए-एमबीए में 02 सीट
इंटीग्रेटेड बीसीए-एमसीए में 01 सीट रिक्त
एम फार्मा के सभी कोर्सों में 02
मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी (ओर्थोपेडिक्स) में 01
मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी (न्यूरोलॉजी) में 01
मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी (कार्डियो एंड पलमोनरी) में 15
मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी (स्पोर्ट्स) में 01
एमएससी (बायोटेक्नोलॉजी) में 1
एमएससी (माइक्रोबायोलॉजी) में 17
एमएससी (केमिस्ट्री) में 03
एमएससी (पर्यावरण विज्ञान) में 33
एमएससी (फूड टेक्नोलॉजी) में 12
एमएससी (गणित) में 15
एमएससी (योगा साइंस एंड थेरेपी) में 36
एमएससी (बोटनी) में 17
एमएससी (जूलॉजी) में 04
एमएससी (भूगोल) में 02
एमए (जनसंचार) में 19
एमए (अंग्रेजी) में 03
एमए (हिंदी ) में 29
एमए (संस्कृत) में 32
एमकॉम में 23
मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस में 25
मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फोर्मेशन साइंस द्वितीय वर्ष (लीट) 02
पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसिलिंग में 02
इंटीग्रेटेड बीएससी (फिजिकल साइंस)- एमएससी फिजिक्स में 17
इंटीग्रेटेड बीएससी (फिजिकल साइंस)-एमएससी केमिस्ट्री में 13
इंटीग्रेटेड बीएससी (फिजिकल साइंस) एमएससी गणित में 13
इंटीग्रेटेड बीएससी (लाइफ साइंस)-एमएससी बायोटेक्नोलॉजी/माइक्रोबोयोलॉजी/बोटनी/जूलॉजी/कमेस्ट्री में 02,
इंटीग्रेटेड बीएससी (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च)-एमएससी साइकलॉजी में 01
इंटीग्रेटेड बीएससी (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च)-एमएससी भूगोल में 02
इंटीग्रेटेड बीएससी (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) एमएससी योगा साइंस एंड थेरेपी में 02+20 सीटें रिक्त हैं।
इंटीग्रेटेड बीकॉम-एमकॉम में 01, इंटीग्रेटेड बीएससी (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) एमएससी कंप्यूटर साइंस (एआई एंड डाटा साइंस) में 01, इंटीग्रेटेड बीएससी (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) एमएससी कंप्यूटर साइंस (साइबर सिक्योरिटी) में 01, इंटीग्रेटेड बीएससी (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) एमएससी फूड टेक्नोलॉजी में 01, बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी में 01, बीएससी (एविएशन) में 02, बीएससी, बीएड (अंडर आईटीईपी) में 01, बीए बीएड में 24 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed