फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Photos of the altercation between Dushyant Chautala and a CIA officer went viral on social media.

Hisar News: सोशल मीडिया पर वायरल रहीं दुष्यंत चौटाला और सीआईए कर्मी के विवाद की तस्वीरें

Sun, 19 Apr 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 19 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Photos of the altercation between Dushyant Chautala and a CIA officer went viral on social media.
हिसार। सोशल मीडिया पर शनिवार को दुष्यंत चौटाला और सीआईएकर्मी के बीच हुए विवाद की तस्वीरें वायरल होती रहीं। कुछ लोग दुष्यंत चौटाला के पक्ष में खड़े नजर आए तो कुछ ने उन पर सवाल भी उठाए। कई लोगों ने कार्टून बना कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। नैना चौटाला, डॉ. अजय सिंह चौटाला और दिग्विजय चौटाला ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर नैना चौटाला के नाम से बने अकाउंट से एक पोस्ट में दुष्यंत चौटाला की गाड़ी के साथ विवाद करने वाली सीआईएकर्मी की गाड़ी के पंजीकरण नंबर को लेकर सवाल उठाया गया। पोस्ट में दावा किया गया कि यह नंबर अवैध है और गाड़ी पर गलत तरीके से लाल-नीली लाइट लगाई गई हैं। पोस्ट में लिखा गया कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो व्यवस्था पर सवाल उठना तय है।
विज्ञापन

जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने एक बयान में कहा कि उनकी पार्टी सरकार के फैसले का इंतजार कर रही है और यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो जजपा बड़ा निर्णय लेने से पीछे नहीं हटेगी। दिग्विजय चौटाला ने सीएमओ पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐलनाबाद से कांग्रेस विधायक भरत सिंह बैनीवाल ने पोस्ट में लिखा कि गुंडागर्दी वह भी पूर्व उपमुख्यमंत्री के साथ तो आम लोगों का क्या होता होगा इसका अंदाजा आप लगा सकते हैं। पूर्व मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने एक बयान में दुष्यंत चौटाला के साथ पुलिस के व्यवहार को निंदनीय बताते हुए पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हिसार के उकलाना में पहुंचे मंत्री कृष्ण बेदी ने दुष्यंत चौटाला के साथ हुई घटना पर कहा कि कानून अपना काम करेगा।
अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं
दुष्यंत चौटाला की ओर से सीआईए इंचार्ज के खिलाफ दी गई शिकायत तथा सीआईए इंचार्ज पवन की ओर से दुष्यंत चौटाला के खिलाफ दी गई शिकायत पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने डीएसपी कमलजीत सिंह को जांच सौंपी है। डीएसपी ने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायत की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी जांचे जा रहे हैं।

निलंबन के मामले को अदालत में ले जाएंगे
जीजेयू में इनसो के 5 छात्रों को निलंबित किए जाने के मामले को अदालत में ले जाने की तैयारी है। जजपा नेता एडवोकेट मंदीप बिश्नोई ने कहा कि बिना कोई पक्ष सुने जीजेयू प्रशासन ने तानाशाही तरीके से छात्रों को निलंबित कर दिया। छात्रों का पक्ष सुनने और पूरी जांच के बाद कार्रवाई होनी चाहिए। इसी तरह की तानाशाही के खिलाफ ही विद्यार्थी आवाज उठा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed