फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Pharmacy alumni will deposit Rs 2 crore and give scholarships to meritorious students from the interest

Hisar News: फार्मेसी के पूर्व छात्र जमा करेंगे 2 करोड़ रुपये, ब्याज से मेधावियों को देंगे छात्रवृत्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Pharmacy alumni will deposit Rs 2 crore and give scholarships to meritorious students from the interest
गुजविप्रौवि में कार्यक्रम में उपस्थित विभाग के शिक्षक एवं पूर्व विद्यार्थी। 
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में सोमवार को एलुमनाई एसोसिएशन फार्मेसी विभाग की ओर से सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन और एलुमनाई मीट का आयोजन किया गया। एलुमनाई एसोसिएशन ने दो करोड़ रुपये का कॉर्पस फंड एकत्र करने का फैसला लिया। जिसके ब्याज से विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. मनोज मेडल ने बताया कि बैठक में विभाग के प्रथम बैच के एलुमनाई सदस्यों ने अपने अनुभवों को सांझा किया। उन्होंने कहा कि हम अपने विभाग के 25 वर्षों का जश्न मना रहे हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील शर्मा ने स्वर्गीय प्रो. एसके सिंह के सम्मान में बी फार्मेसी और एम फार्मेसी के लिए छात्रवृत्ति शुरू करने के लिए एसोसिएशन से अपील की। एलुमनाई सदस्यों ने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति दी और एक कॉर्पस फंड बनाने का निर्णय लिया, जिससे 2 करोड़ रुपये एकत्रित किए जाएंगे। उसके ब्याज से छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

विभाग के प्राध्यापकों और अन्य एलुमनाई सदस्यों ने प्रथम बैच को सम्मानित किया। प्रो. सुमित्रा सिंह ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में पैनल चर्चा, व्याख्यान और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल रहे। इस मौके पर विभाग के सभी प्राध्यापक, एम फार्मेसी और बी फार्मेसी फाइनल ईयर के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed