{"_id":"5d49cc1a8ebc3e6cc8026ab6","slug":"petrol-was-being-given-less-than-10-to-20-on-petrol-pump-hisar-news-rtk510115590","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर 10 से 20 एमएल कम दिया जा रहा था पेट्रोल, खाद्य आपूर्ति विभाग ने किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप पर 10 से 20 एमएल कम दिया जा रहा था पेट्रोल, खाद्य आपूर्ति विभाग ने किया सील
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर तेल की जांच करते अधिकारी।
- फोटो : Hisar
Link Copied
जिला खाद्य पूर्ति विभाग की टीम ने मंगलवार को क्षेत्र के 3 पेट्रोल पंपों पर जांच की। इस दौरान शहर के एक पेट्रोल पंप पर टीम को दो मशीनों में गड़बड़ मिली। यहां एक मशीन में 10 मिली लीटर व दूसरी मशीन में 20 मिली लीटर पेट्रोल की मात्रा प्रत्येक 5 लीटर में कम आंकी गई। इससे साफ पता चला कि पेट्रोल पंप संचालक द्वारा उपभोक्ताओं को कम पेट्रोल देकर चपत लगाया जा रहा था। खाद्य पूर्ति विभाग की टीम में जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी सुभाष सिहाग, एएफएसओ विनीत जैन व अन्य अधिकारी शामिल थे। विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई के बारे में मालूम होने पर एसडीएम डॉ. विनेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। डीएफएसओ सुभाष सिहाग ने बताया कि विभाग की टीम ने बरवाला के रिलायंस पेट्रोल पंप, एचपी के नरेश कुमार-सुशील कुमार पेट्रोल पंप व हिसार मार्ग पर स्थित केशर पेट्रोल पंप पर निरीक्षण किया। नरेश कुमार-सुशील कुमार नामक फर्म के पेट्रोल पंप पर जांच की गई तो यहां दो मशीनों में पेट्रोल 10 से 20 मिली लीटर प्रति 5 लीटर कम दर्ज हुआ। जांच के बाद टीम ने मौके से सैंपल लिए व गड़बड़ी वाली मशीनों को सील करते हुए इनसे तेल की सप्लाई बंद कर दी। खाद्य पूर्ति विभाग की टीम ने पेट्रोल पंपों पर अग्निशमन यंत्रों सहित अन्य जांच भी की। टीम को पेट्रोल पंपों पर कोई अन्य खामी नजर नहीं आई। उधर, एसडीएम डॉ. विनेश कुमार ने पेट्रोल पंपों पर कार्यरत कर्मचारियों की हाजिरी की भी जांच की। उन्होंने पेट्रोल प्रबंधन को निर्देश दिया कि जो लोग हाजिर हों उनके नाम ही रजिस्टर में दर्ज होने चाहिएं। डीएफएसओ सुभाष सिहाग ने बताया कि पेट्रोल पंपों से सैंपल लिए गए हैं। जिस पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की मात्रा सैंपल में कम आई है उस फर्म पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।