फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   petrol station owner shot

पेट्रोल पंप मालिक और सेल्समैन को गोली मारी

Tue, 16 Sep 2014 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Tue, 16 Sep 2014 12:55 AM IST
विज्ञापन
petrol station owner shot

बरवाला में सोमवार देर शाम बाइक पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप को लूटने के प्रयास में पेट्रोल पंप मालिक और सेल्समैन को गोली मार दी।

विज्ञापन


गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बरवाला में हिसार रोड पर फाटक के पास स्थित हरिराम फिलिंग स्टेशन है।
विज्ञापन


फिलिंग स्टेशन पर सोमवार देर शाम करीब 8 बजे तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर पहुंचे। इन युवकों ने अपने मुंह कपड़े से ढक रखे थे।

नकाबपोश बदमाशों ने सेल्समैन सीलू से नकदी का बैग मांगा। सीलू ने बैग देने से इंकार कर दिया। बदमाश बैग छीनने का प्रयास करने लगे।

आवाज सुनकर पेट्रोल पंप संचालक हरिराम व उसका बेटा बाहर गए। बदमाशों ने हरिराम पर गोली चला दी। इसके बाद बदमाशों ने सेल्समैन सीलू पर भी फायर कर दिया। बदमाशों ने चार फायर किए। इसके बाद बदमाश सीलू से नकदी का बैग छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल पंप के अन्य कर्मचारियों ने हरिराम के बेटे के साथ मिलकर घायलों को हिसार के निजी अस्पताल में में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार हरिराम को जांघ में गोली लगी है। सेल्समैन सीलू को दो गोलियां पैरों में लगी हैं।

1000 या 1500 रुपये ही थे बैग में

जानकारी के मुताबिक बदमाश जो बैग छीनकर ले गए हैं, उसमें ज्यादा बड़ी रकम नहीं है। बैग में 1000 से 1500 रुपये होने का अनुमान है।

तीन पुलिस टीमों का गठन
जानकारी मिलने के बाद एसएचओ बरवाला अनिल कुमार, डीएसपी राजबीर सैनी मौके पर पहुंचे। आरोपियों को काबू करने के लिए चारों ओर नाक लगाए गए।

देर रात पुलिस अधीक्षक विकास धनखड़ भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन किया। पुलिस अधिकारियों से 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है।
 
सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में बदमाशों के कुछ फोटो कैद हो गए हैं। जिसके जरिये आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।

 
चौधरीवास में भी लूटा था पेट्रोल पंप

करीब 20 दिन पहले हिसार में गांव चौधरीवास के पास एक पेट्रोल पंप से बदमाशों ने सुबह करीब 5 बजे लूट की थी। बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर 95 हजार रुपये की लूट की थी।

पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को काबू कर लिया था। लूट के मामले में एक आरोपी जाट कॉलेज का स्टूडेंट था।


जींद में पंप मालिक कर चुके हैं हड़ताल
कुछ दिन पहले ही जींद में पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात के विरोध में पंप मालिक हड़ताल कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed