फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   People set up a strict vigil suspecting that the Twelve Quarter post would be removed at night

Hisar News: बारह क्वार्टर चौकी रात में हटा देने के शक में लोगों ने लगाया ठीकरी पहरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
People set up a strict vigil suspecting that the Twelve Quarter post would be removed at night
हिसार। बारह क्वार्टर चौकी को शिफ्ट किए जाने गुस्साए लोगों ने शुक्रवार रात भर ठीकरी पहरा दिया। लोगों को शक था कि रात में चौकी का सामान अन्यत्र ले जाया जा सकता है। शनिवार सुबह कुछ महिलाएं भी चौकी के बाहर बैठ गईं। मेयर प्रवीण पोपली भी पहुंचे पुलिस अधीक्षक से बातचीत कर चौकी को शिफ्ट नहीं करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

बारह क्वार्टर एरिया में 7 जुलाई को गणेश नाम के किशोर की मौत और इस मामले में पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज किए जाने के बाद उपजे हालात से लोगों में रोष है। शुक्रवार को चाैकी को शिफ्ट किए जाने की सूचना के बाद भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। इसे देखते हुए चौकी को शिफ्ट करने की प्रक्रिया को बंद कर दिया गया था। शनिवार सुबह कुछ लोग चौकी का सामान वापस रखवाने के लिए पहुंचे। पुलिस चौकी में 9 पुलिस कर्मचारी तैनात हैं, लेकिन कोई भी जांच अधिकारी नहीं है। चौकी में आने वाले पीड़ितों की शिकायत ली जाएगी और फिर एचटीएम थाने में केस दर्ज होगा। एचटीएम थाना प्रभारी नवीन कुमार ने कहा कि चौकी शिफ्ट करने का फैसला उच्चाधिकारियों की ओर से ही लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed