{"_id":"67bf67cad3ac1014d90db507","slug":"people-said-the-mayor-should-be-one-who-lives-up-to-his-election-promises-and-keeps-the-citys-problems-prominent-hisar-news-c-21-hsr1005-574315-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: लोग बोले-मेयर ऐसा हो जो चुनावी वादों पर खरा उतरे, शहर की समस्याओं को प्रमुखता से रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: लोग बोले-मेयर ऐसा हो जो चुनावी वादों पर खरा उतरे, शहर की समस्याओं को प्रमुखता से रखा
विज्ञापन
निकाय चुनाव में शहर की समस्याओं के बारे में बताते शहर के गण्यमान्य लोग।
हिसार। शहर की जनता जिस भी उम्मीदवार को मेयर चुने, वह चुनाव में किए गए सभी वादों को निभाए। वह शहर की सुधर ले।
शहर में काफी समस्याएं हैं, जिनका समाधान किया जाना जरूरी है। फिलहाल शहर में बुनियादी सुविधाएं ही बेपटरी हो रखी हैं। वह सबसे पहले बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान दें। यह कहना है कि शहर के वरिष्ठ नागरिकों का। मेयर उम्मीदवार को लेकर शहर के वरिष्ठ नागरिकों ने अमर उजाला के साथ अपने विचार साझा किए।
बता दें कि नगर निगम चुनाव में अब तीन दिन ही बचे हैं। इसके साथ ही शहर में चुनावी माहौल पूरे चरम पर पहुंच गया है। आजकल शहरवासियों की चर्चा का विषय भी निगम चुनाव ही बना हुआ है।
अमर उजाला संवाददाता सेक्टर-13 में दूरदर्शन केंद्र के पास पहुंचा। यहां वरिष्ठ नागरिकों की दो टोलियां हुक्के व ताश की बाजी के साथ चुनाव पर चर्चा कर रही थी।
विज्ञापन
इसी बीच अमर उजाला संवाददाता ने उसे मेयर उम्मीदवार के बारे में बातचीत की। इस वीरेंद्र ने बताया कि जो भी उम्मीदवार चुना जाए, वह चुनावी वादों को अवश्य निभाए। जगदीश ने कहा कि मेयर ऐसे उम्मीदवार को चुना जाए, जो शहर की सुध ले, क्योंकि फिलहाल शहर में काफी समस्याएं मुंह बाय खड़ी है।
रणबीर ने कहा कि नगर निगम का प्रॉपर्टी टैक्स सिस्टम बिगड़ा हुआ है, उसमें सुधार करना जरूरी है। राजबीर सिंह ने कहा कि शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या काफी गंभीर है। चुने जाने वाले मेयर को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। हरिचंद ने कहा कि बारिश के समय शहर में जलभराव का काफी होता है। इस समस्या को लेकर काफी काम करने की जरूरत है।
रणवीर सिंह लोहान ने कहा कि शहर में बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़क, सीवर व पानी की हालत ठीक नहीं दिया। शहर की नई सरकार बुनियादी सुविधाओं पर काम करे। सूबेदार दयानंद का कहना है कि पहले बुनियादी सुविधाओं का दुरुस्त होना जरूरी है। इसके बाद ही अन्य विकास कार्य पर ध्यान दिया जाए।
जेपी गोयत ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाए। गंदगी किसी भी शहर की सुंदरता पर दाग है। फतेह सिंह ने कहा कि शहर के सेक्टरों में काफी समस्याएं हैं, जबकि सेक्टर शहर का पॉश एरिया होते हैं।