{"_id":"8960aaf480507e1c9adf0a4e0601993c","slug":"people-lighted-the-antlers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम होते ही रंग बिरंगे दीयों से नहाया शहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम होते ही रंग बिरंगे दीयों से नहाया शहर
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Wed, 11 Nov 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटी दिवाली के दिन मंगलवार को दिन भर बाजार में भारी भीड़ रही। शहर की प्रमुख सड़कों पर जाम के हालात रहे। शाम होते होते हालात बेकाबू नजर आए।
विज्ञापन
वाहन चालकों को एक किलोमीटर का सफर करने में भी दस से पंद्रह मिनट का समय लगा। सोमवार के बाद मंगलवार का दिन भी जाम के नाम पर रहा। दिन भर प्रमुख बाजारों के आसपास भीड़ रही। जिस कारण प्रमुख सड़कों पर जाम रहा। राजगुरू मार्केट में सुबह से ही भीड़ उमड़ रही थी।
विज्ञापन
अधिकतर दुकानदारों ने स्टॉल लगाकर बाहर सेल का आफर लगा रखा था। 100 से लेकर 400 रुपये में जूते, शर्ट, पैंट, सूट सलवार, जूती, साड़ी बिक रहे थे। राजगुरु मार्केट, सुभाष मार्केट, बिश्नोई मार्केट, आर्य समाज मंदिर मार्केट, पूजा मार्केट, तेलियान पुल मार्केट, नागोरी गेट, गोल मार्केट में इतनी अधिक भीड़ थी कि यहां से पैदल गुजरना भी मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
सबसे अधिक खरीदारी गारमेंट की होती दिखी। इसके अलावा ड्राई फ्रूट, मिठाइयां, मुरमुरे लडडू, मोमबत्ती, मिट्टी के दिए, मिट्टी की लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा दिन भर बिकती रही। सोमवार के बाद मंगलवार के दिन भी बाजार में दुकानदारों की चांदी रही।
बाजारों में सुरक्षा के लिए काफी बेहतर प्रबंध किए गए थे। बाजार में अलग-अलग स्थानों पर नाके लगाकर पुलिस बल तैनात किया गया था।
महिला पुलिसकर्मी सादी वर्दी में ड्यूटी देते हुए मनचलों पर नजर रखे हुए थी। घोड़ा पुलिस व्यस्त बाजारों में दस्तक देती रही। कई स्थानों पर वाहनों की जांच की गई।
दिवाली के पहले दिन बाजार में फूलों की बिक्री भी खूब हुई। गेंदा, गुलाब तथा कमल के फूल दिवाली पूजा के लिए खरीदे गए। आर्य समाज मंदिर के सामने फूल मार्केट तथा मटका चौक पर सजी फूल की दुकानों पर काफी भीड़ रही। बीस रुपये से लेकर 200 रुपये तक की फूलमालाएं बिकी।
शाम होते होते बाजार शहर रंग बिरंगे बल्बों से दमकने लगा। छोटी दिवाली के पांच पांच दिए हर घर पर सजे नजर आए। लोग अपने घर में दीये व मोमबत्ती सजाते दिखे। शाम के समय बच्चों ने पटाखे भी चलाए। देर रात तक पटाखों का शोर रहा।