{"_id":"1f10393f2374a3d14b750d13ba7464a4","slug":"pention-problem-in-7-month-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंढ़ोली खुर्द में 7 माह से नहीं मिली पेंशन, रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंढ़ोली खुर्द में 7 माह से नहीं मिली पेंशन, रोष
हिसार, सिवानी मंडी
Updated Sat, 27 Feb 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिवानी क्षेत्र के गांव मंढोली खुर्द गांव में सामाजिक सुरक्षा स्कीम के तहत 65 लोगों को काफी समय से पेंशन का भुगतान नहीं किया गया है। इसमें से 26 लाभपात्र ऐसे हैं जिनको पेंशन मिले 7 महीने बीत गए हैं।
वंचित लाभपात्रों में बुजुर्गों के अलावा विधवा महिला एवं विकलांग लोग भी शामिल हैं। इन लोगों को कहना है कि दो महीने से तो किसी भी लाभपात्र के खाते में पेंशन राशि नहीं आई है। ग्रामीण शेर सिंह, जगदीश, रण सिंह, चिड़ली, चंद्रो, भरपाई, भरथी, बाधो, दरिया सिंह ने बताया कि सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन का नाम तो बदलकर वृद्धावस्था सम्मान भत्ता रख दिया है। पर, यह कैसा सम्मान है जिसके लिए उम्रदराज एवं बेसहारा लोगों को दर-दर की ठोकरें खानी पड़े।
सीएम से मिलने पर हुआ विचार मंथन
मंढोली खुर्द गांव के ग्रामीणों को धैर्य अब जवाब देने लगा है। शनिवार को पेंशन लाभपात्र लोग ग्रामीणों ने इस दौरान सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली। लोगों ने कहा कि वे इस बारे में शीघ्र ही प्रदेश सरकार के संज्ञान में लाने के लिए सीएम से मिलने के लिए विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, विकलांग लोग भी लोगों के प्रदर्शन में शामिल हुए तथा सरकार व प्रशासन से जल्दी पेंशन राशि दिलाने की मांग की।
मेरा कल ही ट्रांसफर हुआ है। तोशाम के बीडीपीओ को यहां का कार्यभार दिया गया है। जहां तक मंढोली खुर्द में पेंशन संबंधी समस्या की बात है उनके समक्ष पिछले दो महीने से ज्यादा समय में कोई भी शिकायतकर्ता नहीं आया। हो सकता है महीने, दो महीने की पेंशन डीबीटी स्कीम के तहत डॉक्युमेंट लिंक में किसी परेशानी के कारण रूकी हो
-शशीरानी, बीडीपीओ।