फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Pension of five elderly people made in Samadhan Camp

Hisar News: समाधान शिविर में बनाई पांच बुजुर्गों की पेंशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Pension of five elderly people made in Samadhan Camp
हांसी उपमंडल परिसर में समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते एसडीएम मोहित महराणा। जनसंपर्क व
हांसी। समाधान शिविर में सोमवार को 60 वर्ष की आयु पार कर चुके पांच बुजुर्गों की वृद्धावस्था पेंशन मौके पर बनाई गई। वहीं, एसडीएम ने उपमंडल परिसर में अधिकारियों को सभी शिकायतों का जल्द से जल्द निपटान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम मोहित महराणा ने कहा कि सरकार की कई योजनाओं से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए अब हर रोज उपमंडल परिसर में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहकर लोगों के नागरिक प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड व विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें भी समाधान शिविर में ली जा रही है।
विज्ञापन


एसडीएम मोहित महराणा ने बताया कि समाधान शिविर में सोमवार को 60 वर्ष की आयु को पार कर चुके पांच बुजुर्गों की वृद्धावस्था पेंशन मौके पर बनाई गई। उन्होंने अधिकारियों को सकारात्मक सोच के साथ जनता की समस्याओं का निपटान करने की हिदायत दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को 21 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित समाधान शिविर में प्राप्त हुई, जिनमें से अधिकतर शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed