{"_id":"67607e92114eb33c290525a4","slug":"patients-suffering-from-heart-lung-and-respiratory-diseases-should-avoid-morning-and-evening-walking-hisar-news-c-21-hsr1020-525787-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ह्दय, फेफड़े और सांस की बीमारी वाले मरीज सुबह और शाम की सैर से करें परहेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ह्दय, फेफड़े और सांस की बीमारी वाले मरीज सुबह और शाम की सैर से करें परहेज
Tue, 17 Dec 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
हिसार। जिले में रात का तापमान एक डिग्री से नीचे पहुंच गया है। सुबह और शाम को ज्यादा ठंड पड़ रही है। ऐसे में ह्दय, फेफड़े और सांस की बीमारी वाले मरीज सुबह और शाम को सैर करने से परहेज करें। ठंड में सैर करने से उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
नागरिक अस्पताल में रोजाना इन बीमारियों से ग्रस्त 15 से 20 मरीज उपचार और दवा लेने के लिए आ रहे हैं। इसके अलावा इस मौसम में वायरल, खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।
चिकित्सक की सलाह ले
नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अजय चुघ ने बताया कि सर्दी का मौसम ह्दय, फेफड़े और सांस के रोगियों के लिए खतरनाक होता है। इस मौसम में इन मरीजों को सुबह और शाम की सैर नहीं करनी चाहिए। इन मरीजों को धूप निकलने के बाद सैर पर जाना चाहिए। सांस के मरीजों को इस मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। सांस की दवाइयां समय पर लेनी चाहिए। इसके अलावा नेबुलाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। सर्दी के मौसम में सांसें तेज होने पर चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए, क्योंकि नेबुलाइजर में दवा की कई बार मात्रा को बढ़ाना होता है। उन्होंने बताया कि 15 से 20 मरीज रोजाना दवा लेने के लिए आ रहे हैं। इस मौसम में बुजुर्गों को भी सुबह और शाम की सैर से परहेज करना चाहिए।