Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Path cleared for land acquisition for a power station in Sector 33

Hisar News: सेक्टर-33 में बिजली घर के लिए जमीन मिलने का रास्ता साफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Path cleared for land acquisition for a power station in Sector 33
हिसार। सेक्टर-33 में 33 केवी बिजली घर के निर्माण के लिए लंबे समय से चल रहा जमीन का विवाद सुलझने की उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम को बिजली घर के लिए जमीन सौंपने के हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

हालांकि जमीन निशुल्क दी जाएगी या पॉलिसी के तहत राशि जमा करवानी होगी, इसे लेकर स्थानीय अधिकारियों के समक्ष स्थिति स्पष्ट नहीं है।विधायक सावित्री जिंदल के कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए एचएसवीपी के उच्च अधिकारियों को संबंधित भूमि बिजली निगम को सौंपने के निर्देश दिए हैं। विधायक सावित्री जिंदल ने इस फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन

सेक्टर-33 के निर्माण के समय एचएसवीपी ने बिजली घर के लिए जमीन निर्धारित की थी। निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने पर एचएसवीपी ने पॉलिसी का हवाला देते हुए इसके बदले राशि की मांग की। बिजली निगम ने भुगतान करने से मना कर दिया। इसके चलते जमीन का मामला अटक गया। सेक्टर-33 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने बिजली घर के लिए करीब 2.9 एकड़ जमीन की मांग रखी थी जबकि शुरुआती प्रस्ताव में डेढ़ एकड़ जमीन का प्रावधान था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-14 बिजली घर पर निर्भर है सेक्टर-33 :
फिलहाल सेक्टर-33 को सेक्टर-14 स्थित 33 केवी बिजली घर से आपूर्ति की जा रही है। इसी बिजली घर से सिरसा रोड और बगला रोड के औद्योगिक क्षेत्रों को भी बिजली मिलती है। ऐसे में यहां लोड अधिक रहता है। सेक्टर-33 में नया बिजली घर बनने से सेक्टर-14 बिजली घर का लोड घटेगा और सेक्टर-33 के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed