फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Patchwork installed on Surya Nagar road, 'no entry' of four wheelers at the gate from today

सूर्य नगर रोड पर लगाए पैचवर्क, फाटक पर आज से चार पहिया वाहनों की ‘नो एंट्री’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Patchwork installed on Surya Nagar road, 'no entry' of four wheelers at the gate from today
हिसार। सूर्य नगर में स्थित दो रेलवे फाटकों से आज से चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद की जाएगी। इससे पहले वाहन चालकों की सुविधा को देखते हुए सूर्य नगर रोड पर पैचवर्क कराया गया। शुक्रवार को चार पहिया वाहनों के आवागमन को रोकने के लिए चार जगहों पर बैरिकेड लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि सूर्य नगर रेलवे फाटकों पर आरओबी व आरयूबी का निर्माण किया जा रहा है। फिलहाल रेलवे की एजेंसी की तरफ से पाइल बिछाने का काम किया जा रहा है। मगर यहां से गुजर रहे भारी वाहनों के कारण काम में रुकावट आ रही है। इसे देखते हुए एजेंसी ने बीएंडआर से यहां से गुजरने वाले भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट करने की मांग की थी। सूर्य नगर के रोड पर कई जगहों पर बड़े गड्ढे बने हुए थे। मार्ग डायवर्ट करने से पहले इन गड्ढों पर पैचवर्क करवाया गया ताकि वाहन चालक आसानी से यहां से गुजर सके। चूंकि पैचवर्क को सूखने में समय लगता है। मगर वाहन चालकों ने सूखने से पहले ही इन पैचवर्क को खराब कर दिया।
विज्ञापन

इन जगहों पर लगाए जाएंगे बैरिकेड
- विद्युत नगर की तरफ से रेलवे फाटक के पास
- सूर्य नगर की दोनों गलियों के किनारों पर
- सेक्टर 1-4 की तरफ वाले रेलवे फाटक को पार करके
यह रहेगी व्यवस्था : सेक्टर 1-4 व 3-5 की तरफ जाने वाले चार पहिया वाहन चालकों को पुरानी सब्जी मंडी की तरफ से और सूर्य नगर व शिव कॉलोनी के चार पहिया वाहन चालकों को इंडस्ट्रियल एरिया स्थित आरओबी के नीचे से होकर आना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालसमंद नहर पर बैली ब्रिज बनाने की तैयारियां शुरू
बालसमंद नहर पर बैली ब्रिज बनाने को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। ब्रिज के अलग-अलग हिस्सों को पेंट किया जा रहा है। पेंट करने के बाद इन हिस्सों को जोड़कर ब्रिज तैयार किया जाएगा। बता दें कि कैमरी रोड रेलवे फाटक पर आरओबी के निर्माण के कारण यहां से वाहन चालकों की एंट्री बंद है। वाहन चालकों के लिए रूट डायवर्ट कर दिया गया है, लेकिन इस रूट से वाहन चालकों को लंबा सफर तय करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें परेशानी भी आ रही है। इसी को देखते बालसमंद नहर एक अस्थायी बैली ब्रिज बनाया जा रहा है। इस ब्रिज के माध्यम से दुपहिया वाहन चालक को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed