फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Passport centres in the district, verification waiting for three months, Delhi-Chandigarh roundabouts

जिले में पासपोर्ट केंद्र, वेरिफिकेशन की वेटिंग तीन माह, दिल्ली-चंड़ीगढ़ काट रहे चक्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Passport centres in the district, verification waiting for three months, Delhi-Chandigarh roundabouts
रवि घोड़ेला
विज्ञापन

बालसमंद। पासपोर्ट बनवाने के लिए हिसारवासियों को करीब तीन महीने का इंतजार करना पड़ रहा है। आज ऑनलाइन आवेदन करने पर आवेदक को दस्तावेज सत्यापन करवाने के लिए 17 अक्टूबर के बाद की तारीख मिल रही है।
गौरतलब है कि जिले में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अपने सांसद कार्यकाल के दौरान वर्ष 2017 में पासपोर्ट केंद्र का शुभारंभ किया था। कोरोना काल में पासपोर्ट बनाए जाने का कार्य बंद भी रखा गया। पासपोर्ट बनवाने के लिए जिले में 17 अक्टूबर तक की बुकिंग पूरी दिखाई जा रही है। ऐसे में जिन्हें जल्दी पासपोर्ट चाहिए, उन्हें जिले के पासपोर्ट केंद्र को छोड़कर दिल्ली, चंडीगढ़ अंबाला, सिरसा और भिवानी सहित अन्य शहरों में भागना पड़ता है। अगर जिले में ही पासपोर्ट वेरिफिकेशन की सीट बढ़ाई जाती है तो समय व धन दोनों की बचत होगी। संवाद
विज्ञापन

रोजाना 40 पासपोर्ट के डॉक्यूमेंट वेरिफाई किए जा रहे
फिलहाल जिले में रोजाना 40 पासपोर्ट के डॉक्यूमेंट वेरिफाई किए जाते हैं। शनिवार व रविवार को अवकाश होता है। अवकाश छोड़कर करीब 800 पासपोर्ट हर महीने हिसार से बनाए जाते हैं। अब तीन महीने का इंतजार है तो सरकार को इसकी सीटें और बढ़ानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पासपोर्ट के लिए आवेदन किया तो पता चला कि हिसार जिले में करीब तीन महीने में बारी आएगी। पासपोर्ट जल्दी चाहिए था इसलिए दिल्ली से अप्लाई करना पड़ा।
- रविन, रावलवास खुर्द हिसार।
जिले में सुविधा होने के बावजूद भी दूसरे राज्यों में समय वर धन की बर्बादी करनी पड़ती है। सरकार गृह जिले में भी सुविधा देकर सुविधाएं मुहैया नहीं करवा रही है।

- प्रवीण घोड़ेला, सीसवाला।
जिलेवार वेरिफिकेशन इंतजार
हिसार 17 अक्टूबर
भिवानी 30 सितम्बर
कैथल 4 अक्टूबर
करनाल 13 अक्टूबर
सिरसा 14 अक्टूबर
चंडीगढ़ 16 सितम्बर
जिले में पासपोर्ट के लिए सिर्फ वेरिफिकेशन होती है। वेरिफिकेशन सीट अप्वाइंटमेंट की तारीख मुख्यालय से निर्धारित की जाती है। अभी करीब तीन महीने की वेटिंग चल रही है
अशोक कुमार, पोस्टमास्टर, हेड ऑफिस हिसार डाकखाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed