फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Party workers are the Congress party's greatest strength: Bahbalpuria

कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ता : बहबलपुरिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Party workers are the Congress party's greatest strength: Bahbalpuria
 ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर सरवन सिंह का कांग्रेस भवन में स्वागत करते बृजलाल बहबलपु - फोटो : 1
हिसार। बरवाला ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सरवन सिंह का कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया और एआईसीसी सदस्य राजेश संदलाना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी गई।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं जो वर्षों से बिना किसी स्वार्थ के संगठन और जनसेवा के लिए कार्य करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व द्वारा ऐसे कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपना इस बात का प्रमाण है कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान और संगठन की मजबूती के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरवन सिंह लंबे समय से कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। उनकी नियुक्ति से बरवाला ग्रामीण क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। एआईसीसी सदस्य राजेश संदलाना ने कांग्रेस हाईकमान का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा जमीनी स्तर पर संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन, दूरदर्शी सोच और संगठन को मजबूत करने के प्रयासों का ही परिणाम है कि कांग्रेस परिवार लगातार मजबूत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed