फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Partly cloudy weather on the first day

Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ पड़ा कमजोर, पहले दिन छाए रहे आंशिक बादल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Partly cloudy weather on the first day
हिसार। मंगलवार रात सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के पहले दिन बुधवार को असर देखने को नहीं मिला। इस दौरान कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहे। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो वीरवार को भी इस विक्षोभ का असर रहेगा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मंगलवार रात एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय हुआ। इसके असर से एक कमजोर कम दबाव का क्षेत्र मध्य और पूर्वी राजस्थान पर बना है। बुधवार को हवाओं की दिशा बदलने से दोपहर से ही बादल छाने शुरू हो गए। हालांकि शाम तक कहीं भी बारिश की कोई गतिविधि नहीं हुई।
विज्ञापन

इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हुई और यह सामान्य से 3.6 डिग्री ऊपर रहा। वहीं औसत अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट आई और यह सामान्य के बराबर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



आगे रहेगा ऐसा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के असर से वीरवार को प्रदेश के दक्षिणी व पूर्वी जिलों में बूंदाबांदी की संभावना रहेगी। वीरवार रात को यह विक्षोभ आगे निकल जाएगा। इसके साथ ही उत्तरी बर्फीली हवाएं चलने से तापमान में गिरावट, शीतलहर, कोहरा और शीत दिवस रहने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed