फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Partly cloudy due to the effect of Western Disturbance, chances of rain from tonight

Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ के असर से छाए आंशिक बादल, आज रात से बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Partly cloudy due to the effect of Western Disturbance, chances of rain from tonight
हिसार। शाम 5 बजे आसमान में छाए बादल। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में रविवार रात से एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके असर से रविवार दोपहर से प्रदेश के कई जिलों में आंशिक रूप से बादल छा गए। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो इसका प्रभाव सोमवार रात से दिखने की संभावना है। 26 जनवरी तक इसका असर रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ रविवार रात को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में प्रवेश कर चुका है। इसके असर से उत्तरी राजस्थान पर कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इस प्रभाव से सोमवार रात तक पूरी तरह से बादल छा जाएंगे, जिससे कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। चूंकि एक उच्च दबाव का क्षेत्र (प्रति चक्रवात) ओडिशा पर बना हुआ है। इस कारण से इस पश्चिमी विक्षोभ को अरब सागर के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी से भी नमी मिलेगी। इसके प्रभाव से 24 से 26 तक जनवरी तक हरियाण के अलावा दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से में हल्की बारिश से लेकर तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। इस विक्षोभ के जाने के साथ एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा, जिसका असर 1 फरवरी तक बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन

प्रदेश के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी
उधर रविवार को प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके साथ ही यह सामान्य से नजदीक भी पहुंच गया। इस दौरान सोनीपत के जगदीशपुर में 5.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed