{"_id":"686d70c24a68a4f942009eec","slug":"parking-will-be-built-near-tosham-chungi-drivers-will-get-benefit-hisar-news-c-21-hsr1020-662917-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: तोशाम चुंगी के पास बनेगी पार्किंग, वाहन चालकों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: तोशाम चुंगी के पास बनेगी पार्किंग, वाहन चालकों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
हांसी तोशाम चुंगी के समीप तैयार की गई पार्किंग की जगह।
हांसी। तोशाम चुंगी के पास नई ऑटो मार्केट में पार्किंग की जगह बनेगी। इससे ऑटो मार्केट में आए वाहनों सहित आमजन अपने वाहन खड़ा कर सकेंगे। इससे हाईवे पर जाम की स्थिति से छुटकारा मिलेगा। दुकानों पर खरीददारी के लिए वाहन चालकों को रोड पर वाहन खड़ा नहीं करना पड़ेगा। इससे जहां वाहन चालकों को चालान से राहत मिलेगी वहीं दुकानदारों का काम भी बढ़ेगा।
तोशाम रोड स्थित नई ऑटो मार्केट में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की तरफ से करीब 3.40 करोड़ रुपये की लागत से सुधार का कार्य जारी है। इसमें पहले यहां पर पार्किंग व सड़क बनाई जानी है। तोशाम चुंगी के समीप पार्किंग की जगह तैयार कर ली गई है। इसे पक्का किया जाना बाकी है। यह जगह शहर के अंदर से गुजरने वाले हाईवे पर स्थित है। वहीं मार्केट में सड़कों को भी नया बनाया जाएगा। मानसून सीजन के बाद सड़कों को पक्का करने का कार्य शुरू किया जाएगा। फिलहाल यहां पर बनाए जानी वाली पार्किंग से वाहन चालकों को काफी लाभ मिलेगा।
चालान से मिलेगी राहत, व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
अक्सर बस स्टैंड के आस पास की दुकानों पर खरीददारी के लिए आने वाले वाहन चालकों को पार्किंग की काफी समस्या होती थी। बस स्टैंड पर ही पुलिस पोस्ट भी है। ऐसे में यहां पर नो पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान भी खूब कटते हैं। चालान के डर से दुकानदार भी काफी परेशान हैं। क्योंकि दुकानों पर आने वाले ग्राहकों के वाहनों के चालान कटने से लोग वहां पर खरीददारी करने से बच रहे हैं। दुकानदार इस मामले में पुलिसकर्मियों को कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब पार्किंग की जगह तैयार होने से वाहन चालकों को राहत मिलेगी। साथ ही दुकानदारों को भी फायदा होगा। इसके अलावा ऑटो मार्केट में मरम्मत व अन्य काम करवाने के लिए वाहन चालकों को भी लाभ होगा।
विज्ञापन
3.40 करोड़ से सुधरेगी हालत
ऑटो मार्केट में सड़क पार्किंग व फुटपाथ कार्य पर 2 करोड़ 97 लाख रुपये, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पर 15 लाख 75 हजार व सीवरेज व्यवस्था पर 27 लाख 30 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। 3.40 करोड़ रुपये की लागत से ऑटो मार्केट की हालत सुधरेगी। जनवरी महीने में ऑटो मार्केट के सुधार का कार्य शुरु किया गया था।
मार्केट में सीवरेज व्यवस्था ठप
अभी ऑटो मार्केट में सीवरेज व्यवस्था ठप है। यहां पर बारिश होने के कई दिनों तक पानी खड़ा रहता है। ऑटो मिस्त्रियों का कहना है कि पानी गर्मी से ही सूखे तो सूखे, अन्यथा यहां पर पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। दुकानों के आगे पानी भरा रहने से उनके काम पर भी असर पड़ता है व दुकानदार परेशान रहते हैं।
ऑटो मार्केट में विकास कार्य चल रहे हैं। यहां तोशाम चुंगी के समीप पार्किंग के लिए बड़ी जगह बनाई गई है। सड़कों भी पक्का किया जाना है।- भूपेंद्र सिंह, एक्सईएन, एचएसवीपी।