{"_id":"b637cbc202bbc1ab3baef1d2faf34bfb","slug":"parking-on-track-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन पटरी पर आई राजगुरु मार्केट की पार्किंग व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन पटरी पर आई राजगुरु मार्केट की पार्किंग व्यवस्था
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Thu, 19 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से राजगुरु मार्केट में शुरू की गई पार्किंग व्यवस्था पटरी पर आ गई है। बुधवार को न ठेकेदार को कोई परेशानी झेलनी पड़ी और न ही दुकानदारों को।
आने वाले ग्राहकों को भी सारे सिस्टम से अवगत करवा दिया गया। नगर निगम के कर्मचारी भी व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे और ठेकेदार को अन्य जरूरी दिशानिर्देश दिए गए।
ट्रैफिक पुलिस का नहीं सहयोग
नई लागू हुई पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में ट्रैफिक पुलिस का सहयोग नहीं रहा। ठेकेदार की मानें तो ट्रैफिक पुलिसकर्मी महज औपचारिकता निभा रहे हैं।
विज्ञापन
किसी के साथ भी सख्ती से पेश नहीं आ रहे हैं। वाहन चालक हो या अतिक्रमण करने वाला, सभी के साथ खुद के स्तर पर ही कार्रवाई करनी पड़ रही है।
ठेकेदार ने बताया कि निगम प्रशासन का जरूरी सहयोग मिला है, अगर ट्रैफिक पुलिस का भी पूरा सहयोग मिल जाए तो व्यवस्था को कामयाब बनाया जा सकता है। फिर भी अपने स्तर पर शांतिपूर्ण तरीके से पार्किंग चलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।