फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   panting tailent hisar, vijendra singh hisar, narnaund hisar, hisar

चित्रकला और फोटोग्राफी के जरिए दर्द को दर्शाया

Sun, 01 Jan 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sun, 01 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
panting tailent hisar, vijendra singh hisar, narnaund hisar, hisar
painting - फोटो : Bureau

कहते हैं अगर इंसान ठान ले तो वो किसी भी क्षेत्र में ऊंचाइयों को छू सकता है। नारनौंद के बिठमड़ा गांव निवासी विजेंद्र सिंह ने भी अपने चित्रकला के हुनर को निखारा और अपनी कलाकृतियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया। विजेंद्र द्वारा बनाई गई कलाकृतियों और उनके द्वारा ली गई तस्वीरें आज देश-विदेश में प्रसिद्धि पा चुकी हैं। विजेंद्र सिंह न्यू दिल्ली में ऑल इंडिया एग्जिबिशन सहित, तिलक स्मारक मंदिर द्वारा पुणे में आयोजित ऑल इंडिया आर्ट एग्जिबिशन में भी अपनी कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगवा चुके हैं। हाल ही सक्षम स्पर्श आर्ट फाउंडेशन ग्रुप की ओर से मालदीव में फोटो प्रदर्शनी में उनकी खींची हुई फोटो लगी। एफएम रेडियो और दूरदर्शन ने उनकी प्रसिद्धि को देखते हुए उनके एपिसोड प्रसारित किए हैं। पेंटिंग और फोटो प्रतियोगिता में जज के तौर पर विजेंद्र काफी प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं।

विज्ञापन


बचपन से ही कलाकृतियों में थी रुचि
विजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें बचपन से ही कलाकृतियां बनाने का शौक था। बचपन में आड़े तिरछे चित्र बनाते-बनाते उनकी कलाकृतियां बनाने में रुचि बढ़ती गई। उनके द्वारा बनाई गई कलाकृतियों को जब अध्यापकों द्वारा सराहा गया तो वह इन कलाकृतियों को और बेहतर तरीके से बनाने की कोशिश करने लगा। चित्रकारी के साथ उन्हें फोटोग्राफी का भी शौक था।
विज्ञापन


बचपन में ही खो दिया था मां-बाप को
विजेंद्र ने बताया कि उनकी माता का देहांत उस समय हुआ, जब वो छह साल के थे। इसके कुछ साल बाद उनके पिता की भी मौत हो गई। यह दुख उनकी कलाकृतियों में भी झलकता है। इसके बाद ताई-ताऊजी के पास ही पले-बढ़े हैं। 2010 में सदलपुर के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सरकारी नौकरी हासिल की। फिलहाल वह कुलेरी गांव के राजकीय सीनियर सेेकेंडरी स्कूल में ड्राइंग टीचर के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेंद्र सिंह की उपलब्धियां
- 2014 में हिसार के जिमखाना में फोटोग्राफी, पेंटिंग प्रदर्शनी लगाई गई।
- 2009 में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में इंडियन वर्कशॉप में सांत्वना पुरस्कार मिला।
- 2016 में बाल भवन में पेंटिंग व फोटोग्राफी प्रदर्शनी लगाई गई।
- 2014 में न्यू दिल्ली में ऑल इंडिया आर्ट एग्जिबिशन में प्रदर्शनी लगी।
- 2015 में तिलक संपर्क मंदिर, ऑल इंडिया आर्ट प्रदर्शनी मे पेंटिंग प्रदर्शनी लगी।
- 2015 में कुरुक्षेत्र में म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी में ग्रुप शो का आयोजन किया।
- 2016 में महाराष्ट्र में जवाहरलाल दारदा आर्ट गैलरी में ग्रुप शो का आयोजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed