फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Pankaj became the INSO chief of Government Polytechnic College, took out a victory procession

Hisar News: गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज के इनसो प्रधान बने पंकज, विजय जुलूस निकाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Pankaj became the INSO chief of Government Polytechnic College, took out a victory procession
हिसार। गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में वीरवार को इनसो जिला अध्यक्ष अज्जू घनघस के नेतृत्व में कार्यकारिणी घोषित की गई। इसमें पंकज जाखड़ को प्रधान, दिनित को चेयरमैन, सोनू राव को स्टूडेंट लीडर, राहुल शर्मा को उपप्रधान चुना गया। इसके बाद नव चयनित पदाधिकारियों के साथ विजय जुलूस निकाला। इनसो जिलाध्यक्ष अज्जू घनघस ने कहा कि प्रदेश सरकार कॉलेजों व यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ के चुनाव नहीं करा रही। छात्राें की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। छात्रावास की मांग पिछले कई साल से उठाई जा रही है। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक में भी युवाओं की काफी समस्या हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज से बस अड्डे तक छात्र छात्राओं के लिए विशेष बसें चलाई जानी चाहिए। इनसो छात्र संगठन हमेशा से छात्रों के अधिकारों की लड़ाई लड़ता आया है। आगे भी किसी भी स्थिति में छात्रों के हक से समझौता नहीं किया जाएगा। हमें पूरी उम्मीद है नवनियुक्त पदाधिकारी छात्रों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed