फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Panic the car were carrying bags of loot

लूट की गाड़ी में लेकर घूम रहे थे दहशत का सामान

Fri, 10 Oct 2014 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Fri, 10 Oct 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
Panic the car were carrying bags of loot

विधानसभा चुनाव में मतदान से मात्र एक सप्ताह पहले भारी मात्रा में दहशत का सामान पकड़ा है। बुधवार देर रात पुलिस ने एक गाड़ी से 5 अवैध हथियार और 59 कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन


गाड़ी में सवार बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे। ग्रामीणों को जैसे ही दहशतगर्दों के पास हथियारों की बड़ी खेप मिलने की सूचना मिली तो काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन


आरोपी चुनावी हुड़दंग के लिए घूम रहे थे या लूट अथवा अन्य किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, इसका खुलासा अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान पता चला कि गाड़ी पर नकली नंबर प्लेट लगी हुई थी और पुलिस ने गाड़ी से कई नंबर प्लेटें भी बरामद की है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की एक टीम बुधवार रात गांव बड़वा में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच राजस्थान के नंबरों की एक कार आई।

पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशारा किया तो अपराधियों ने अपनी गाड़ी भगा दी। पुलिस ने उनका पीछा किया। इसी दौरान गांव में कमाल गिरी मंदिर के पास उनकी गाड़ी एक नाली में धंस गई।

खुद को पुलिस से घिरता देख उसमें सवार 3-4 बदमाश गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन रात के अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश भागने में कामयाब हो गए।

बाद में पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर उसकी जांच की तो गाड़ी में 5 अवैध हथियार और 59 कारतूस मिले। इसमें 2 बंदूक 312 बोर की, 2 बंदूक 315 बोर की और एक 315 बोर की पिस्टल, 312 बोर के 30 और 315 बोर के 29 कारतूस हैं।

चुनावी हिंसा या बड़ी वारदात
इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। दहशतगर्द किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे या चुनावी हिंसा के लिए यहां आए थे, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है।

लोगों में चर्चा है कि चुनाव में पुलिस की सतर्कता से अपराधी अनजान नहीं थे और उनका इरादा कहीं न कहीं दहशत फैलाना था। गाड़ी में 5 हथियारों के अलावा इतनी बड़ी संख्या में कारतूसों का मिलना इस बात की ओर  इशारा करता है।

मुकलान से लूटी थी हथियारों से लदी गाड़ी
जिस कार को पुलिस ने बरामद किया है, वह करीब सप्ताह पहले बदमाशों ने हिसार के गांव मुकलान से लूटी थी।

 आधा दर्जन बदमाशों ने कार मालिक दिलबाग से यह गाड़ी पिस्तोल के बल पर छीनी और फरार हो गए थे। हिसार पुलिस ने इस संबंध में लूट का मामला दर्ज कर रखा है।

नकली नंबर प्लेट लगाकर घूमाता रहा गाड़ी
बरामद की गई इस गाड़ी का असली नंबर एचआर 20 एबी-2781 है, जबकि आरोपी उस पर राजस्थान के नंबरों की फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे थे।

गाड़ी में पुलिस ने फर्जी नंबरों की चार नंबर प्लेटें भी बरामद की हैं। समझा जाता है कि बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस की नजर से बचने के लिए तुरंत नंबर प्लेट बदल लेते थे। पुलिस फरार हुए बदमाशों की जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

मामले के जांच अधिकारी व एएसआई रणबीर शेखावत के अनुसार पुलिस ने गाड़ी से 5 हथियार और 59 कारतूस बरामद किए हैं। गाड़ी से बरामद आरसी के मुताबिक, यह गाड़ी हिसार के फ्रैंडस कॉलोनी निवासी दिलबाग सिंह की है।


गाड़ी में कई और नंबर प्लेटें भी मिली हैं। आरोपी किस मकसद से यहां आए थे, इसका खुलासा उनकी गिरफ्तारी के बाद ही हो सकता है।

पुलिस इलाके में पूरी तरह से सतर्क है और ऐसे वाहनों और बदमाशों के खिलाफ उनका अभियान जारी रहेगा। कानून व्यवस्था में खलल डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed