फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Panchayat Sarpanch suspended

पंचायत भूमि पर कब्जा करने पर सरपंच निलंबित

Sat, 23 Nov 2013 09:54 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो।
फतेहाबाद/ब्यूरो। Updated Sat, 23 Nov 2013 09:54 PM IST
विज्ञापन
Panchayat Sarpanch suspended
हरियाणा के फतेहाबाद में गांव हमजापुर की पंचायत भूमि पर नाजायज कब्जा करने के आरोप में डीसी डॉ. साकेत कुमार ने सरपंच मदन लाल को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बीडीपीओ रतिया को निर्देश दिए हैं कि वे सरपंच से ग्राम पंचायत का अचल व चल संपति का समस्त रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर बहुमत रखने वाले पंच को सौंपे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हमजापुर निवासी जरनैल सिंह ने लिखित शिकायत में गांव के सरपंच मदन लाल पर आरोप लगाया कि उन्होंने पंचायत भूमि पर नाजायज कब्जा कर मकान भी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस शिकायत की जांच के लिए तहसीलदार रतिया और बीडीपीओ रतिया की ओर से विवादाग्रस्त भूमि की शिकायतकर्ता व सरपंच की मौजूदगी में निशानदेही करवाई गई।

इसमें पाया गया कि सरपंच ने पंचायत की लगभग 10 मरले भूमि पर नाजायज कब्जा किया हुआ है।

शिकायत को सही मानते हुए हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 के तहत सरपंच को दोषी पाकर तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

इसके अलावा पंचायत की किसी भी कार्रवाई में भाग लेने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed