फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Panchayat decided by Consensus at Hisar,s villege

ग्रामीणों ने चुनी सरपंच तो कहा ब्याज समेत चुकाऊंगी यह मान

Sat, 02 Jan 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Sat, 02 Jan 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
Panchayat decided by Consensus at Hisar,s villege

करीब दस दिन पहले पाली गांव के जिस घर के दो चिराग बुझ गए थे, उनके गम में डूबे इस परिवार को हौसला, उम्मीद और रोशनी की एक किरण का खुशनुमा अहसास कराने की दिशा में ग्रामीणों की छोटी सी पहल इस गांव के लिए ही नहीं आसपास के क्षेत्र में मिसाल बन गई।

विज्ञापन


इस घर की बहू सुमन को लोगों ने सर्वसम्मति से सरंपच चुन लिया। इतना ही नहीं जब सरपंच के नाम पर सहमति बनी तो ग्रामीणों ने एक कदम और बढ़ाकर पूरी पंचायत ही आम सहमति से चुन ली। सरंपच सुमन दसवीं पास है तो पंचों में एक एमए पास भी हैं।
विज्ञापन


दस दिन पहले सुमन के पति संदीप व देवर प्रवीन की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। सुमन ने सरपंच पद के लिए अपना नामांकन पहले ही भरा हुआ था। उसके सामने चार और उम्मीदवार थे। इसी बीच हादस में उसके पति और देवर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद टूट चुके इस परिवार में खुशियां लाने के लिए ग्रामीणों ने एक पहल करते हुए सर्वसम्मति से गांव की चौधर सुमन के हाथ में सौंप दी। अन्य चार प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। इतना ही नहीं जब सरपंच के नाम पर सहमति बनी तो वार्डों के पंच भी सर्वसम्मति से चुन लिए गए।

यह होंगे पंचायत में
वार्ड एक से मंदीप कुमार, दो से मनोज, तीन से संदीप, चार से सोनू रानी, पांच से अंजली, छह से बाला देवी, आठ से सुशील कुमार, नौ से किरण, दस से रणधीर और ग्यारह से सुखबीर को पंच चुना गया है।


वार्ड सात में कोई भी उम्मीदवार न होने के कारण खाली रह गया। पढ़ी लिखी पंचायत में सबसे ज्यादा वार्ड चार से पंच सोनू रानी हैं, जोकि एमए पास हैं।

ब्याज समेत चुकता करूंगी मान सम्मान : सुमन
सरपंच सुमन देवी ने बताया कि हादसे के बाद उसकी जिंदगी में अंधेरा छा गया था। ग्रामीणों ने जो उनको मान सम्मान दिया है वो उसको ब्याज समेत चुकता करेंगी। सभी ग्रामीणों को साथ लेकर गांव को विकास की तरफ ले जाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed