{"_id":"6367f789a05a2552900b76ff","slug":"pabra-s-youth-was-killed-due-to-love-affair-hisar-news-hsr6464458171","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम-प्रसंग के चलते की थी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम-प्रसंग के चलते की थी युवक की हत्या
विज्ञापन
हिसार। पाबड़ा गांव के रहने वाले 24 वर्षीय संजय कुमार की हत्या प्रेम -प्रसंग के चलते की गई थी। इस बात का खुलासा पकड़े गए दो आरोपियों सलीम और नरेंद्र ने किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। इस संबंध में मृतक के भाई प्रदीप ने 3 नवंबर को उकलाना थाने में शिकायत दी थी।
मामले की जांच कर रहे उप निरीक्षक अमित ने बताया कि पाबड़ा गांव के रहने वाले प्रदीप ने बताया था कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। छोटा भाई संजय ट्रैक्टर चलाता था। गत वीरवार को भाई संजय सुबह साढ़े सात बजे सुनील के पास गया था। काम न होने पर वह गांव फरीदपुर किसी निजी कार्य के लिए चला गया। प्रदीप का कहना था कि दोपहर करीब 12 बजे उसके पास सुनील का फोन आया कि संजय को चोट लगी है और वह सड़क के किनारे पर पड़ा है। जब वे वहां पहुंचे तो उस समय तक संजय की मौत हो चुकी थी। प्रदीप ने बताया था कि कुछ समय से भाई संजय का एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।
जांच अधिकारी ने बताया कि हत्या मामले में आरोपी सलीम और नरेंद्र को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि संजय का सलीम की बहन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।