फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Oxygen plant installed in civil hospital stuck due to non-laying of pipeline

हिसार: नागरिक अस्पताल में लगा ऑक्सीजन प्लांट पाइपलाइन न बिछने से अटका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Oxygen plant installed in civil hospital stuck due to non-laying of pipeline
नागरिक अस्पताल में बना ऑक्सीजन प्लांट।
हिसार। नागरिक अस्पताल में दो माह पहले लगे ऑक्सीजन प्लांट पाइप लाइन न बिछने के कारण शुरू नहीं हो पाया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी करीब 200 मीटर की पाइप लाइन नहीं बिछा पाए है। नया लगा ऑक्सीजन प्लांट एक मिनट में एक हजार लीटर ऑक्सीजन तैयार करेगा। यह पहले वाले प्लांट से 5 गुना अधिक ऑक्सीजन बनाएगा। इसके शुरू होने के बाद अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होगी। एक ऑक्सीजन सिलिंडर में करीब 7 हजार लीटर ऑक्सीजन आती है। नया प्लांट एक घंटे में करीब 8 सिलिंडर भर सकता है। इस हिसाब से 24 घंटे में 192 ऑक्सीजन सिलिंडर भरे जा सकेंगे।
विज्ञापन

कंपनी वाले कर चुके हैंडओवर
जानकारी के अनुसार कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान अस्पताल परिसर में बड़ा ऑक्सीजन प्लांट लगाने की घोषणा की गई थी। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिला मलेरिया विभाग के पास शेड लगाया गया। दिसंबर माह में कंपनी की तरफ से शैड के नीचे मशीनें लगा दी गई और मशीनों को सुचारू रूप से चलाने के बाद अधिकारियों को हैंडओवर कर दिया। जहां प्लाॅट लगा वहां से अस्पताल के अंदर तक पाइप लाइन बिछानी है लेकिन, अभी तक अधिकारियों द्वारा पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है।
विज्ञापन

24 घंटे में तैयार होते हैं 42 ऑक्सीजन सिलिंडर
जानकारी के अनुसार अस्पताल परिसर में जो ऑक्सीजन प्लांट लगा है वह 1 मिनट में 200 लीटर ऑक्सीजन तैयार करता है। 24 घंटे में 42 सिलिंडर ऑक्सीजन भरे जा सकते हैं। एक ऑक्सीजन सिलिंडर में 7 हजार लीटर ऑक्सीजन होती है। दूसरा ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने के बाद एक मिनट में एक हजार लीटर ऑक्सीजन तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed