फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Overspeeding proves fatal... 132 deaths in 316 accidents over a year and a half.

Hisar News: ओवरस्पीड जानलेवा...डेढ़ साल में 316 हादसों में 132 की मौत

Mon, 22 Jun 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 22 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Overspeeding proves fatal... 132 deaths in 316 accidents over a year and a half.
निकिता खट्टर, एसपी
फतेहाबाद। जिले में सड़क हादसे लगातार लोगों की जान ले रहे हैं। ओवरस्पीड, लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण पिछले डेढ़ वर्ष में 316 सड़क दुर्घटनाओं में 132 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 265 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

हाल ही में राजस्थान के डूंगरगढ़ के पास मताना निवासी परिवार की दुर्घटना और टोहाना के अमानी क्षेत्र में हुए बस हादसे ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मताना के एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो चुकी है और अमानी में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक (एसपी) निकिता खट्टर ने वाहन चालकों और आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सड़क पर निकलने वाला हर व्यक्ति किसी परिवार की उम्मीद और खुशियों का आधार होता है। थोड़ी सी असावधानी पूरे परिवार को जीवनभर का दर्द दे सकती है। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में जिले में 228 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 187 लोग घायल हुए और 94 लोगों की मौत हुई। वहीं वर्ष 2026 में अब तक 88 सड़क हादसे दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें 78 लोग घायल हुए, जबकि 38 लोगों की जान गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed