{"_id":"69bb012727652cdc190698fe","slug":"over-64-voter-turnout-in-punjab-and-haryana-bar-council-delegate-elections-hisar-news-c-21-hsr1020-831839-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पंजाब और हरियाणा बार काउंसिल डेलिगेट चुनाव में 64% से अधिक मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पंजाब और हरियाणा बार काउंसिल डेलिगेट चुनाव में 64% से अधिक मतदान
Thu, 19 Mar 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
बार काउंसलिंग ऑफ़ पंजाब हरियाणा के लिए वोटिंग करने वालों की लगी भीड़ एवं वोट डालती महिला एडवोके
हिसार। जिला बार एसोसिएशन हिसार परिसर में बुधवार को पंजाब और हरियाणा बार काउंसिल के डेलिगेट चुनाव के लिए 64.38 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पांच पोलिंग बूथों पर बैलेट पेपर के माध्यम से हुआ। कुल 3609 मतदाताओं में से 2323 अधिवक्ताओं ने मतदान किया।
सफीदों के विधायक रामकुमार गौतम अपने बेटे रजत गौतम के लिए वोट डालने पहुंचे जो इस चुनाव में डेलिगेट पद के उम्मीदवार हैं। विधायक ने कहा कि उनका बेटा पहले उनके चुनाव में मदद करता था अब वह उसकी मदद कर रहे हैं और उसकी जीत का भरोसा जताया।
मतदान प्रक्रिया की निगरानी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस ने कोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी की। सुबह के समय मतदान की रफ्तार धीमी रही, लेकिन दोपहर बाद अधिवक्ताओं की संख्या बढ़ी और बूथों पर लंबी कतारें लगीं।
विज्ञापन
इस चुनाव में 157 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें 23 डेलिगेट सदस्य चुने जाएंगे। इनमें 7 सीटें महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित हैं। चुनाव की मतगणना 20 मार्च से शुरू होगी। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी एडीजे निशांत शर्मा, एसडीएम ज्योति मित्तल, हिसार बार एसोसिएशन की ऑब्जर्वर रीटा नागपाल, को-ऑब्जर्वर बजरंग इंदल, और ऐडहॉक कमेटी प्रमुख जे.एस. मल्ही ने की।
बूथवार मतदान स्थिति
बूथ 1: 462 वोट
बूथ 2: 437 वोट
बूथ 3: 458 वोट
बूथ 4: 473 वोट
बूथ 5: 493 वोट
महिला अधिवक्ताओं का मतदान
बालसमंद की एडवोकेट मनप्रीत अपने छोटे बच्चे के साथ मतदान करने पहुंची और कहा कि चुनाव में मतदान करना बेहद जरूरी है। महिला अधिवक्ताओं ने भी इस चुनाव में सक्रिय रूप से भाग लिया।