फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ountaineer Narendra Kumar met Chief Minister Nayab Singh Saini

Hisar News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले पर्वतारोही नरेंद्र कुमार

Tue, 06 May 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 06 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
ountaineer Narendra Kumar met Chief Minister Nayab Singh Saini
हिसार। गांव मिंगनी खेड़ा निवासी पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास संत कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने माउंट अन्नपूर्णा (8,091 मीटर) पर तिरंगा झंडा फहराने वाले हरियाणा के पहले पर्वतारोही बनने की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने पर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने उनके अगले लक्ष्य (विश्व की 14 सबसे ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराना) के लिए शुभकामनाएं भी दी।
विज्ञापन


मिंगनी खेड़ा निवासी पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने इससे पहले पर्वतारोही में कई राष्ट्रीय और विश्व स्तरीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनमें माउंट किलिमंजारो पर 5 दिनों में 2 बार चढ़ाई करके विश्व रिकॉर्ड बनाना शामिल है। पर्वतारोही नरेंद्र कुमार हरियाणा के पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने माउंट ल्होत्से (8516 मीटर) पर चढ़ाई की है और 15 अगस्त 2021 को आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में माउंट युनम पर 151 फीट लंबा और 9 फीट चौड़ा भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया था।
विज्ञापन


एक जैसे फॉन्ट में लिखी परमवीर चक्र विजेता कर्नल होशियार सिंह की जीवनी

हिसार। जीवीएस इंटरनेशनल स्कूल दुबेटा के विद्यार्थियों ने एक जैसे फॉन्ट में कैलीग्राफी स्टाइल में लिखकर नया कीर्तिमान रचा है। परमवीर चक्र विजेता कर्नल होशियार सिंह दहिया की जयंती के अवसर पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इसराना में आयोजित कैलीग्राफी स्टाइल में राइटिंग कंपटीशन में स्कूल के बच्चों ने यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जीवीएस इंटरनेशनल स्कूल दुबेटा हिसार के पांच विद्यार्थियों ने भूगोल के प्राध्यापक संजय ढांडा के मार्ग दर्शन में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में ज्योति ने पहला, प्रगति ने दूसरा, मुस्कान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।अंकिता व प्रिंस ने चौथा व पांचवां स्थान हासिल किया। जीवीएस स्कूल के निदेशक सोनू पंघाल व प्राचार्य प्रदीप सूरा ने विद्यार्थियों का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed