फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Orders to update data by resolving complaints received on the portal

Hisar News: पोर्टल पर मिलीं शिकायतों का समाधान कर डाटा अपडेट करने के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Orders to update data by resolving complaints received on the portal
गर निगम हिसार के मुख्य सभागार में बैठक करते अ​धिकारी।
हिसार। नगर निगम के मुख्य सभागार में शहर से संबंधित जनसमस्याओं के समाधान के लिए सोमवार को अधिकारियों ने बैठक की। यह बैठक निगमायुक्त नीरज के निर्देशानुसार आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता एक्सईएन जयबीर डूडी और एक्सईएन अमित कौशिक ने की। उन्होंने विभिन्न शिकायत निवारण पोर्टलों पर मिली शिकायतों के शीघ्र और प्रभावी निपटान कर डाटा अपडेट करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में प्रधानमंत्री ग्रीवेंस पोर्टल, सीएम विंडो, जनसंवाद, एसएमजीटी और समाधान शिविर के माध्यम से मिलने वाली नगर निगम से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई। बैठक में मौजूद सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि इन सभी प्लेटफॉर्म पर दर्ज शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए और उनका समाधान तय समय सीमा के भीतर किया जाए।
विज्ञापन


एक्सईएन जयबीर डूडी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आगामी 10 दिन में लंबित सभी शिकायतों का निपटान कर उनकी रिपोर्ट संबंधित पोर्टलों पर अपडेट करें। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी अपने कार्यक्षेत्र की शिकायतों की नियमित निगरानी करें और मौके पर जाकर समस्याओं का समाधान भी करें। इस दौरान एमई कर्मपाल सिंधू, एमई अमित बेरवाल सहित सभी जेई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed