फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Opinions of party workers sought for the appointment of the District President.

Hisar News: जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के लिए कार्यकर्ताओं की जानी राय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Opinions of party workers sought for the appointment of the District President.
नारनौंद में ऑब्जर्वर अजय कुमार लल्लू का स्वागत करतीं पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल व विधायक ज
नारनौंद। किसान विश्राम गृह में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ ने की जबकि एआईसीसी ऑब्जर्वर एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

लल्लू ने कहा कि कार्यकर्ताओं की राय को प्राथमिकता देते हुए छह नामों का पैनल तैयार कर पार्टी हाईकमान को भेजा जाएगा। कांग्रेस का संगठन जन अभियान पूरे देश में चल रहा है। संगठन को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद किया जा रहा है। कार्यकर्ता संगठन की असली ताकत हैं और उनकी राय को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। हांसी नया जिला बना है इसलिए योग्य और सक्रिय कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी देने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही है और हरियाणा कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से नई भर्तियां नहीं निकाली जा रही हैं। इससे युवाओं में निराशा है। उन्होंने कच्चे कर्मचारियों के साथ भेदभाव और समय पर वेतन नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस जनता और युवाओं की आवाज उठाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक जस्सी पेटवाड़ ने भाजपा सरकार पर जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले भतीजे को और अब उसके चाचा अभय सिंह चौटाला को प्रयोग किया है। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि कोर्ट और थानों में गोलियां चलना चिंताजनक है और लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed