फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Operation Sindoor is still going on, zero tolerance policy has been adopted on terrorism: Surendra Nagar

ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई : सुरेन्द्र नागर

Thu, 12 Jun 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 12 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Operation Sindoor is still going on, zero tolerance policy has been adopted on terrorism: Surendra Nagar
हिसार भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते प्रदेश सह प्रभारी सुरेन्द्र नागर। 
हिसार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी राज्यसभा सदस्य सुरेन्द्र नागर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी है। इस ऑपरेशन में जिन जहाजों का प्रयोग किया गया वे सभी देश में बने हुए हैं। भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को मीडिया से बातचीत में सुरेन्द्र नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। 20 देशों ने भारत का समर्थन किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने तरक्की की है, गरीब के कल्याण को प्राथमिकता दी है, शासन अब सेवा है। सरकार अब सहभागी है और सुशासन अब संस्कृति है। हमारे वैज्ञानिकों को पहले देश में उचित प्लेटफार्म नहीं मिलता था। उन्हें बाहर जाना पड़ता था, लेकिन प्रधानमंत्री ने उन्हें उचित प्लेटफार्म उपलब्ध करवाया, जिसका नतीजा मेक इन इंडिया के रूप में सबके सामने है।
विज्ञापन

पहले कोई गरीब आदमी यदि खुद का या किसी परिजन का इलाज करवाता था तो उसे या तो कर्जा लेना पड़ता था या फिर जमीन या मकान बेचना पड़ता था, लेकिन उस गरीब की पीड़ा को प्रधानमंत्री मोदी ने समझा और आयुष्मान भारत योजना लागू की। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा, जिलाध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़, मेयर प्रवीण पोपली, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, महामंत्री आशीष जोशी व संजीव रेवड़ी, प्रवीण जैन सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed