फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Only that youth will be successful who will move forward by converting challenges into opportunities: Prof. Bishnoi

वही युवा कामयाब होगा जो चुनौतियों को अवसरों में बदलकर आगे बढ़ेगा : प्रो. बिश्नोई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Only that youth will be successful who will move forward by converting challenges into opportunities: Prof. Bishnoi
हिसार। वर्तमान समय में दुनिया तेजी से बदल रही है। डिजिटल युग ने जहां युवाओं के समक्ष नई संभावनाओं और अवसरों के द्वारा खोले हैं, वहीं चुनौतियों को भी जन्म दिया है। आज वही युवा कामयाब होगा जो चुनौतियों को अवसरों में बदलकर आगे बढ़ेगा। ये बात गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कही। वे कॅरिअर काउंसलिंग सेल विभाग के सौजन्य से ''''डिजिटल युग में उद्योग उन्मुख उभरते कॅरियर विकल्प'''' विषय पर चौधरी रणबीर सिंह सभागार में हुए कार्यशाला के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. बिश्नोई ने कहा कि हमेशा उसी क्षेत्र में जाएं जिसमें आपकी रुचि हो। किसी भी क्षेत्र को अपने कॅरिअर के रूप में चुनने से पहले उससे संबंधित सभी आवश्यक जानकारी इकट्ठा कर लें। विश्वविद्यालय में कौशल विकास को ध्यान में रखकर विद्यार्थियों के लिए लघु अवधि सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए हैं। विद्यार्थी कंफर्ट जॉन से बाहर निकल मेहनत करें। विषय विशेषज्ञ आलोक प्रताप सिंह ने कहा कि अपने क्षेत्र में सफलता पाने के लिए ईमानदारी से प्रयास करते रहें। सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कि अपने कोर्स की पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को वर्तमान समय में अतिरिक्त कौशल भी बढ़ाने की जरूरत है। नवीनतम प्रौद्योगिकी से अपडेट रहने की जरूरत है। प्रो. संदीप राणा ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने कॅरिअर विकल्पों प्रति जागरूक रहना होगा। डॉ. मोनिका ने बताया कि कार्यशाला 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया है। इस अवसर पर डॉ. निधि तुरान, कार्यशाला के समन्वयक डॉ. संजय परमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed