{"_id":"67573f8b932d5f9af2040687","slug":"only-one-complaint-came-in-municipal-corporations-resolution-camp-officials-kept-waiting-hisar-news-c-21-hsr1005-521888-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नगर निगम के समाधान शिविर में आई सिर्फ एक शिकायत, अधिकारी करते रहे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नगर निगम के समाधान शिविर में आई सिर्फ एक शिकायत, अधिकारी करते रहे इंतजार
विज्ञापन
समाधान शिविर में शिकायतकर्ता का इंतजार करते निगमायुक्त नीरज व अन्य अधिकारी।
हिसार। नगर निगम में सोमवार को लगाए गए समाधान शिविर में मात्र एक ही फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचा। अधिकारी ज्यादातर समय शिकायतकर्ता के आने का इंतजार करते रहे।
नगर निगम में सोमवार सुबह 10 बजे समाधान शिविर शुरू हुआ, जो दोपहर 12 बजे तक चला। इस दौरान सिर्फ एक व्यक्ति ही अपनी शिकायत लेकर पहुंचा। इसकी शिकायत का भी मौके पर समाधान नहीं हो सका। इस व्यक्ति के बाद कोई शिविर में अपनी समस्या लेकर नहीं पहुंचा और अधिकारी दो घंटे तक शिकायतकर्ता की बाट जोहते रहे।
वहीं नगर परिषद हांसी को 18 शिकायतें प्राप्त हुईं तो नगर पालिका नारनौंद को 1 शिकायत मिली। नगर पालिका बरवाला व उकलाना में आयोजित शिविर में कोई फरियादी नहीं आया। निगमायुक्त नीरज ने बताया कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार नगर निगम से संबंधित शिकायतों के समाधान को लेकर प्रत्येक कार्यदिवस पर समाधान शिविर लगाया जा रहा हैं। उधर, नगर निगम ने सोमवार को ऋषि नगर और सेक्टर 14 में बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया। इस दौरान पशु पकड़ने वाली टीम ने 40 नंदियों को पकड़कर गोअभयारण्य भिजवाया।