{"_id":"67a4fed37d0c1d4def02fbbb","slug":"only-his-ministers-are-angry-with-the-chief-minister-umed-lohan-hisar-news-c-21-hsr1020-560427-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री से उनके मंत्री ही चल रहे नाराज : उमेद लोहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री से उनके मंत्री ही चल रहे नाराज : उमेद लोहान
विज्ञापन
नारनौंद। एक तरफ तो भाजपा सरकार अपने 100 दिन के कामकाज को जनता के सामने वाहवाही लूटने के लिए ड्रामे कर रही है। वहीं दूसरी तरफ सरकार के मंत्री ही सरकार की पोल खोलने का काम कर रहे हैं। सरकार के सबसे सीनियर मंत्री अनिल विज ने सरकार के 100 दिन का डाटा निकाल कर रख दिया है कि किस प्रकार मंत्रियों तक की सरकार नहीं सुन रही है। उक्त शब्द इनेलो पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेद लोहान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। भ्रष्ट अधिकारी इस सरकार में इस कदर हावी हैं कि वह मंत्रियों तक कि नहीं सुन रहे हैं। यह आरोप कोई और नहीं बल्कि सरकार के सबसे सीनियर मंत्री अनिल विज व राव नरवीर सिंह अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं। आज किसान बहुत परेशान है। किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रहा, किसानों की फसल खराब हो जाती है तो कोई मुआवजा देने वाला नहीं है, मंडियों में समय पर किसानों की फसल नहीं खरीदी जाती, पहले यूरिया खाद की पैकिंग 50 किलोग्राम की होती थी अब उसको घटकर 40 किलोग्राम कर दिया गया है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल पिछले काफी समय से अनशन पर हैं। वह केंद्र सरकार से कोई नई चीज नहीं मांग रहे हैं। भाजपा ने केंद्र में सरकार लाने के लिए किसानों से किए गए एमएसपी के वायदे को पूरा करने की मांग कर रहे हैं। उनकी मांगे जायज है और सरकार को उनकी को पूरा करना चाहिए।