फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Online ticket booking service started in roadways buses after two years

दो साल बाद रोडवेज बसों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Online ticket booking service started in roadways buses after two years
हिसार। रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। आखिर दो साल बाद रोडवेज की बसों में ऑनलाइन टिकट की बुकिंग सेवा शुरू हो चुकी है। अब यात्री घर बैठे ही अपना टिकट बुक करवा सकते हैं। इससे जहां एक ओर समय की बचत होगी, वहीं यात्रियों को लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। अभी तक टिकट बुक करवाने के लिए बस स्टैंड पर यात्रियों की लाइन लगी रहती थी। घंटो तक यात्री लाइन में खड़े होकर अपनी बार का इंतजार करते थे। रोडवेज की ओर से वीरवार से ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू करवा दी है। हिसार से चंडीगढ़, दिल्ली, पोंटा साहिब, पानीपत, यमुनानगर, शिमला के लिए टिकट बुक हो सकेंगे।
विज्ञापन

बता दें, कि कोरोना के समय से ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा बंद थी। कई बार यात्री भी सुविधा शुरू करने को लेकर रोडवेज अधिकारियों से मिल चुके थे। मगर सुविधा शुरू नहीं की गई थी। अमर उजाला ने यात्रियों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अब यात्री लंबे रूटों पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग करवा सकते हैं।
विज्ञापन

दो साल से ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा बंद थी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वीरवार से रोडवेज ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू की है। - अनिल चोपड़ा, कार्यकारी यातायात प्रबंधक, हिसार डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed