फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   one night photo studio, Gift gallery, theft

एक ही रात में फोटो स्टूडियो, गिफ्ट गैलरी, कोचिंग सेंटर में चोरी

Mon, 03 Apr 2017 01:11 AM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Mon, 03 Apr 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने शहर में जबरदस्त आतंक मचा रखा है। एक ही रात में चोरों ने जवाहर नगर एरिया में तीन दुकानें खंगाल दी। चोरों ने पहले फोटो स्टूडियो की शॉप को खंगाला और लाखों का कीमती सामान चोरी कर ले गए। इसके बाद उन्होंने फोटो स्टूडियो के ऊपर ही बने एक कोचिंग सेंटर से इनवर्टर-बैटरी चोरी कर ली। इसके बाद चोरों ने बेखौफ गिफ्ट गैलरी खंगाली और वहां से भी हजारों का कीमती सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


शातिर चोर सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए साथ
फोटो स्टूडियो की शॉप में चोरों ने वारदात को अंजाम तो दे दिया, लेकिन कोई सबूत तक नहीं छोड़े। शातिर चोर स्टूडियो में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालने की बात कही तो पता चला कि चोर डीवीआर भी चोरी कर ले गए। उन्होंने इत्मीनान से वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


वारदात नंबर एक
पहली वारदात जवाहर नगर गली नंबर 4 में एक फोटो स्टूडियो में हुई। चोरों ने स्टूडियो के अंदर इत्मीनान से पूरी बिल्डिंग खंगाली। लाखों का सामान चोरी किया। सुबह सूचना मिलने पर पीएलए पुलिस चौकी इंचार्ज जयपाल और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फोटो स्टूडियो के दोनों तरफ शटर लगे हुए हैं और शटर में सेंटर लॉक लगे हुए है। ऐसे में चोरों ने शटर के साथ लगते दरवाजे पर लगे ताले को तोड़ा। अंदर घुसकर दरवाजा बंद कर दिया, ताकि किसी को शक न हो। फिर अंदर से स्टूडियो के एल्युमीनियम के दरवाजे को रॉड से तोड़ा। दरवाजा टूटने के बाद अंदर रखा सामान चोरी किया। वहां पर लगे हुए दो सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़ लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात नंबर 2
दूसरी वारदात फोटो स्टूडियो के ऊपर एक कोचिंग सेंटर में हुई। हालांकि कोचिंग सेंटर में चोरों को ज्यादा कुछ माल हाथ नहीं लगा। सेंटर से चोरों ने एक इनवर्टर बैटरी चोरी कर ली। चोरों ने कोचिंग सेंटर के दरवाजे पर लगा लॉक भी तोड़ डाला। लॉक तोड़कर उन्होंने अंदर एंट्री की।

वारदात नंबर 3
तीसरी वारदात चोरों ने स्टूडियो के साथ लगती गिफ्ट गैलरी में की। चोरों ने वहां से भी हजारों का सामान  चोरी किया। वारदात करने वाले युवक संख्या में दो या तीन थे। उन्होंने सामान किसी वाहन में डालकर निकाला है।

स्टूडियो से ये हुआ सामान चोरी
जवाहर नगर वासी महेंद्र ने बताया कि रात करीब 11 बजे  स्टूडियो से घर गए थे। स्टूडियो के पास ही घर है। सुबह जब उठे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। चोर एक बड़ा वीडियो कैमरा, एक डिजिटल कैमरा, मेमोरी कार्ड, एक एलईडी, सीपीयू, कंप्यूटर एलईडी के अलावा दो सीसीटीवी कैमरे, हार्ड डिस्क और डीवीआर भी चोरी कर ले गए। इसके अलावा अन्य सामान भी चोरी किया गया।

डेढ़ बजे वारदात, वाहन में ले गए सामान
वारदात की सूचना के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। वारदात स्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए। पुलिस को अधिकतर कैमरे बंद ही मिले। स्टूडियो से कुछ ही दूरी पर एक कैमरे में चोर कैद हो गए। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि करीब डेढ़ बजे एक वाहन लेकर कुछ युवक निकले।

रेकी कर दिया वारदात को अंजाम
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात करने वाले युवकों ने पहले यहां की रेकी की थी। चोरी करने वाले युवक इस स्थान से वाकिफ थे। उन्हें यहां की लोकेशन पूरी तरह से मालूम थी। आशंका जताई जा रही है कि चोरी करने वालों में जरूर स्टूडियो संचालक का परिचित शामिल हो सकता है।


इधर, बंद मकान से दो लाख का सोना चोरी
 आजाद नगर स्थित एक बंद आवास से चोरों ने करीब दो लाख से अधिक के गहने चोरी कर लिए। चोर देर रात घर में घुसे और करीब छह तोले सोने के गहने, चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। सुबह चोरी की घटना का पता चला। मकान मालकिन कलावंती का कहना है कि वे पारिवारिक सदस्यों के साथ एक समारोह में शहर से बाहर गए हुए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। सुबह जब वापस घर आए तो दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था। उन्होंने कमरों के अंदर रखा हुआ सामान बिखरा पड़ा हुआ था। चोर कमरे के अंदर रखी अलमारी से लाखों के गहने और हजारों की नकदी चुरा ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर चोरी करने का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed