{"_id":"5f2d9ae78ebc3e3ce80902a6","slug":"one-more-opportunity-to-apply-for-admission-in-bsc-agriculture-admissions-will-be-done-on-merit-basis-hisar-news-rtk5677788110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी एग्रीकल्चर में दाखिले के लिए आवेदन का मिलेगा एक और मौका, मेरिट आधार पर होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएससी एग्रीकल्चर में दाखिले के लिए आवेदन का मिलेगा एक और मौका, मेरिट आधार पर होंगे दाखिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी एग्रीकल्चर में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को आवेदन का एक और मौका मिलेगा। स्नातक स्तर पर विद्यार्थियों के दाखिले मेरिट के आधार पर, जबकि स्नातकोत्तर स्तर पर प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। शुक्रवार को विश्वविद्यालय में दाखिले के संबंध में हुई एक बैठक में यह फैसला लिया गया है।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. एसके पाहुजा ने बताया कि स्नातक स्तर पर दाखिले के लिए अब तक प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही दाखिले होते थे। आवेदनों की अधिक संख्या और कोविड संकट के बीच इस बार परीक्षा करवाना मुमकिन नहीं है। फैसला लिया गया है कि बीएससी के लिए सभी दाखिले मेरिट के आधार पर हों। ऐसा पहली बार होगा, जब बीएससी में प्रवेश परीक्षा की बजाय मेरिट के आधार पर दाखिले होंगे।
बीएससी के लिए अब तक साढ़े आठ हजार आवेदन
विवि प्रशासन के अनुसार, इस बार चार वर्षीय बीएससी एग्रीकल्चर कोर्स में करीब साढ़े आठ हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। वहीं, बीएससी छह वर्षीय कोर्स के लिए साढ़े तीन हजार से अधिक आवेदन आए हैं। अगले हफ्ते से आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू होगी और वंचित विद्यार्थी भी दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन के सभी कोर्स में हर वर्ष करीब एक हजार आवेदन आते हैं।
विज्ञापन
बैठक में आवेदन का एक और मौका देने का फैसला हुआ है। सोमवार को बैठक की मिनट्स जारी होंगी, जिसके बाद पूरी गाइडलाइन जारी कर दी जाएगी।
- डॉ. एसके पाहुजा, परीक्षा नियंत्रक गुजवि