फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   One million cash was sought from the father saying that he had kidnapped himself after taking ganja.

गांजा का नशा कर खुद के अपहरण की बात कह पिता से मांगी थी दस लाख रुपये की नकदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
One million cash was sought from the father saying that he had kidnapped himself after taking ganja.
पकड़ा गया आरोपी चंद्रपाल। - फोटो : Hisar
हिसार। बगला गांव के पास से निजी अस्पताल के एक सुरक्षाकर्मी के अपहरण की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। दो दिन पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि सुरक्षाकर्मी ने अपने ही अपहरण की साजिश रची थी। नशे में उसने अपने पिता को फोन कर दस लाख रुपये की मांग की थी और कहा था कि अगर, रुपये नहीं दिए तो अपहरण करने वाले मुझे जान से मार देंगे। पुलिस ने आरोपी चौधरीवाली निवासी चंद्रपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन

अपने आप को रस्सी से बांधा
आदमपुर थाना प्रभारी मनदीप ने बताया कि चंद्रपाल नशा करने का आदी है। गत 11 मार्च को निजी अस्पताल में ड्यूटी खत्म करने के बाद वह बाइक लेकर घर के लिए निकला। घुड़साल गांव के पास रास्ते में उसने बैठ कर गांजे का सेवन किया। उसके बाद अपनी बाइक और कपड़े सड़क किनारे डाल दिया। फिर अपने पिता के मोबाइल फोन पर कॉल कर कहा कि किसी ने उसका अपहरण कर लिया है और दस लाख रुपये मांग रहे है, अगर रुपये नहीं दिए तो ये लोग मुझे जान से मार देंगे। उसके बाद उसने खुद का मोबाइल फोन बंद कर लिया और सरसों के खेतों में चला गया और वहां पर गांजे का नशा करता रहा। आरोपी ने अपने मौसी के लड़के के पास भी मोबाइल पर मैसेज भेज रुपये देने की बात कहीं। 13 तारीख की सुबह वह अपने ताऊ के बेटे की ढाणी में गया और एक धमकी भरा पत्र वहां पर फेंका कर गांव के खेल मैदान में चला गया। वहां पर दोपहर को उसने अपने आप को रस्सी से बांध लिया और बेहोश होने का नाटक करने लगा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और चंद्रपाल से जब सख्ती से पूछा तो उसने सच्चाई बताई। बाद में खुद के अपहरण की बात कह कर रुपये मांगने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी ने किया था टीमों का गठन
गत 11 मार्च को चौधरीवाली निवासी चंद्रपाल के अपहरण की सूचना मिलने के बाद एसपी लोकेंद्र सिंह ने सीआईए और आदमपुर थाना पुलिस की टीमें बनाई थी। पुलिस ने दो दिन के बाद अपहरण की वारदात का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed