{"_id":"600a6430d1aecd08dc2ddb2b","slug":"one-farmer-died-in-accident-at-hisar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन में दिल्ली जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन में दिल्ली जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, कई घायल
Fri, 22 Jan 2021 11:06 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:06 AM IST
विज्ञापन
हिसार में हादसाग्रस्त ट्रैक्टर ट्राली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के अबोहर के गांव बिशनपुरा निवासी कई युवा किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर शुक्रवार को किसान आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान हिसार के ढंढूर रोड पर बीएसएफ कैंप के पास उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक कैंटर चालक ने पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में ट्रैक्टर पर सवार 26 वर्षीय कर्णी सिंह की मौत हो गई। वहीं करीब सात किसान घायल हो गए। घायलों को तुरंत हिसार के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
बिशनपुरा के सरपंच दलीप ने बताया कि हादसे के दौरान ट्रैक्टर को सौरभ चला रहा था। उन्होंने बताया कि इस हादसे में सौरभ, दर्शन, केशव घायल हुए हैं। सरपंच ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली तो वह तुरंत हिसार के लिए निकले।
विज्ञापन
यहां आकर पता चला कि कर्णी की मौत हो चुकी है। सरपंच ने बताया कि कर्णी सिंह उनका पड़ोसी था। वहीं दूसरी ओर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की।