फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   One and a half month ago, while laying the drinking water line at Kharar Chungi, the rain drain was broken, no one took care till now

Hisar News: डेढ़ माह पहले खरड़ चुंगी पर पेयजल लाइन डालने के दौरान तोड़ा था बरसाती नाला, अब तक नहीं ली किसी ने सुध

Sun, 07 Jul 2024 05:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 07 Jul 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
One and a half month ago, while laying the drinking water line at Kharar Chungi, the rain drain was broken, no one took care till now
खरड़ चुंगी पर बरसाती नाला टूटने से फैला कीचड़।
हांसी। खरड़ चुंगी पर डेढ़ महीना पहले पेयजल लाइन डालने के दौरान जनस्वास्थ्य विभाग ने नगर परिषद के बरसाती नाले को तोड़ दिया था। नाला तोड़ने के बाद न तो जनस्वास्थ्य विभाग और न ही नगर परिषद अब इस पर संज्ञान ले रहा है। बारिश के दौरान चौक पर पानी निकासी का ठोस प्रबंध नहीं है। इस कारण यहां जलभराव हो जाता है।
विज्ञापन

दोनों विभागों की अनदेखी के कारण आमजन को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक पेयजल लाइन खरड़ रोड स्थित नए जलघर से लेकर चार कुतुब गेट तक डाली गई थी। इस दौरान खरड़ चुंगी पर बरसाती नाले का एक हिस्सा तोड़ दिया गया।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग ने पेयजल लाइन बिछाने का काम तो पूरा कर लिया। लेकिन तोड़े गए बरसाती नाले की मरम्मत नहीं की। अब बारिश के दौरान यहां पर पानी की निकासी का ठोस प्रबंध नहीं है। जिसके कारण यहां के साथ ही आसपास की गलियों में भी जलभराव हो रहा है। वार्ड 25 के पार्षद कृष्ण सैनी जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मांग नाले की मरम्मत की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम मोहित महराणा ने शहर में बरसाती पानी की निकासी को लेकर किए गए प्रबंधों का निरीक्षण भी किया। लेकिन निरीक्षण के दौरान उन्हें क्षेत्र की समस्या दिखाई नहीं दी। बता दें कि रविदास धर्मशाला से खरड़ चुंगी पर परिषद ने 25 लाख रुपये की लागत से बरसाती नाला डलवाया था। इस नाले पर निकासी की जगहों पर जाली नहीं लगी हुई। इस वजह से भी रोड पर जलभराव हो रहा है।


--------------------
दोनों पाइपों का लेवल एक, अब आ रही समस्या
जनस्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार यहां पर पेयजल लाइन जमीन से करीब चार फुट की गहराई पर डाली गई है। जिस बरसाती नाले की लाइन का हिस्सा तोड़ा गया है वह भी जमीन से चार फुट की गहराई पर है। अब दोनों का लेवल एक होने से बरसाती नाले का कनेक्शन करने में समस्या आ रही है। दरअसल यहां पर विभाग को लाइन डालने से पहले नहीं पता था कि बरसाती नाला आड़े आएगा। न ही नगर परिषद के पास अपने बरसाती नालों की ड्राइंग है जिससे दूसरे विभाग को इस बारे में पता चल सके।


----------------------
इस बारे में जानकारी नहीं है। निरीक्षण करवाकर समाधान करवाया जाएगा। - कंचन, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग


-------------------
समस्या को लेकर जानकारी है। समाधान के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात करेंगे। - जयवीर डूडी, एक्सईएन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed