{"_id":"65fb1da9a51fa8987908d202","slug":"one-accused-arrested-in-attempted-murder-case-sent-to-jail-hisar-news-c-21-hsr1020-345787-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हत्या प्रयास मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हत्या प्रयास मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। आदमपुर-भादरा रोड स्थित बीपीएल काॅलोनी में जन्मदिन पार्टी के दौरान हुए झगड़े में गोली मारकर एक युवक को घायल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में बीपीएल काॅलोनी निवासी रोहताश को काबू किया है।
पुलिस ने रोहताश को हिसार अदालत में पेश किया, जहां अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस रोहताश के भाई प्रवीण की तलाश में दबिश दे रही है, वह भी जल्दी ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। ज्ञात रहे के पुलिस को दिए बयान में फतेहाबाद के गांव बड़ोपल निवासी मंदीप ने बताया कि वे तीन भाई-बहन हैं। उन्होंने अपनी बड़ी बहन सुशीला की शादी 14 फरवरी को बीपीएल काॅलोनी आदमपुर निवासी राहुल के साथ की थी। रविवार 17 मार्च को उसकी बहन सुशीला व बहनोई राहुल का जन्मदिन था। उन दोनों के जन्मदिन पर बहनोई राहुल के घर शाम के समय पार्टी थी। पार्टी में वह, राहुल के परिवार के सदस्य व दोस्त शामिल हुए थे। मंदीप ने बताया कि राहुल के घर के सामने डीजे बज रहा था और औरतें नाच रहीं थी। वह भी मौके पर कार्यक्रम देख रहा था। प्रवीण व रोहताश उसके बहनोई के मकान पड़ोसी हैं। रात्रि करीब 11 बजे रोहताश अपने मकान से मंडी आदमपुर की तरफ जा रहा था। उसी दौरान रोहताश व उसके बहनोई के पिता कृष्ण की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और रोहताश मारपीट करने लगा। उसी दौरान रोहताश का छोटा भाई प्रवीण पिस्तौल लेकर वहां पर आया और आते ही उसकी तरफ गोली चलाई जो उसके पैर पर लगी। प्रवीण ने 2-3 फायर और किए। गोलियों की आवाज सुनकर वहां पर भगदड़ मच गई और वे सभी मकान के अंदर चले गए। बाद में प्रवीण व रोहताश मकान के अंदर पत्थर फेंकने लगे। इस पर उन्होंने पुलिस को बुलाने की बात कही, तो वे दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। घायल अवस्था में उसे आदमपुर के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मंदीप के बयान के आधार पर प्रवीण व रोहताश को नामजद करते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था।