फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   On the lines of Gurugram, multi-storey parking will be built in Hisar on PPP mode

गुरुग्राम की तर्ज पर हिसार में पीपीपी मोड पर बनाई जाएगी मल्टी स्टोरी पार्किंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
On the lines of Gurugram, multi-storey parking will be built in Hisar on PPP mode
हिसार। गुरुग्राम की तर्ज पर शहर में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाई जाएगी। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने इसे लेकर नगर निगम अधिकारियों को आदेश दिए हैं। सिटी थाने के सामने खाली जगह पर यह पार्किंग बनाई जानी प्रस्तावित है।
विज्ञापन

बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद मनोहर लाल 29 दिसंबर 2014 में पहली बार हिसार आए थे। उस दौरान उन्होंने शहर के लिए मल्टी स्टोरी पार्किंग बनवाने की घोषणा की थी। इसके बाद निगम ने जमीन तलाशनी शुरू की। वर्ष 2018 में निगम को सिटी थाने के सामने जीएलएफ की 2 एकड़ एक कनाल 12 मरला जमीन मिली। शुरुआत में इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार को बजट उपलब्ध करवाना था। मगर वर्ष 2019 में निगम ने इसे पीपीपी मोड पर बनवाने का फैसला किया। वर्ष 2020 में निगम प्रशासन ने इस प्रोजेक्ट को सरकारी बजट से ही सिरे चढ़ाने का फैसला किया। इसी वर्ष सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए बजट की असमर्थता जता दी। इसके बाद निगम ने इसे फिर से पीपीपी मोड से ही बनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

गुरुग्राम में बनी मल्टी स्टोरी पार्किंग का ये है डिजाइन
गुरुग्राम के सेक्टर-29 में पीपीपी मोड पर बनी हुई है। केओडी के पास यह पार्किंग 2.89 एकड़ में बनी हुई है। चार मंजिल के अलावा इसमें डबल बेसमेंट बनाए गए हैं, जिसकी क्षमता 1450 गाड़ियों की है। ठेका देने वाली एजेंसी को यह पार्किंग 33 साल के लिए लीज पर दी हुई है। इसमें 70 प्रतिशत एरिया में कार पार्किंग और 30 प्रतिशत एरिया में बैंक्वेट हॉल, दुकानें, क्लीनिक शॉप, फूड कोर्ट के अलावा मल्टीप्लेक्स की सुविधा भी है। इसके बेसमेंट व दो मंजिल पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इस मल्टी पार्किंग की एवज में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) एजेंसी से हर साल ढाई करोड़ रुपये ले रहा है। पार्किंग की बिल्डिंग के निर्माण से लेकर रखरखाव तक की जिम्मेदारी एजेंसी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम प्रशासन को 30 सितंबर तक देनी है कार्रवाई रिपोर्ट
निकाय मंत्री ने निगम प्रशासन से मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। 30 सितंबर तक निगम को यह रिपोर्ट देनी है। चूंकि मल्टी स्टोरी पार्किंग प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री घोषणा में भी शामिल है तो इस प्रोजेक्ट की कार्रवाई रिपोर्ट भी देनी है।
प्रोजेक्ट को लेकर दोबारा होगा सर्वे, एजेंसी को जल्द जारी होगा वर्क ऑर्डर
उधर इस प्रोजेक्ट को लेकर दोबारा से सर्वे किया जाएगा। इसे लेकर मुख्यालय की तरफ से नियुक्त की गई एजेंसी को जल्द ही निगम वर्क ऑर्डर जारी करेगा। इस सर्वे को लेकर निगम एजेंसी को 6 लाख रुपये का भुगतान करेगा। हालांकि अभी इस प्रोजेक्ट को पीपीपी मोड पर बनाने के लिए कमेटी ऑफ सेक्रेटरी ऑफ इंफ्रास्ट्रक्चर की मंजूरी मिलनी बाकी है।

वर्जन
प्रोजेक्ट के दोबारा सर्वे के लिए एजेंसी को 6 लाख रुपये के भुगतान को लेकर मुख्यालय से अनुमति मिल गई है। जल्द ही एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा। शहर में प्रस्तावित यह प्रोजेक्ट गुरुग्राम की तर्ज पर ही तैयार किया जाएगा।
-संदीप धुंधवाल, एक्सईएन, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed