फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   On Sant Kabir Das Jayanti, 43 out of 73 buses went to Sirsa, long routes affected

Hisar News: संत कबीर दास जयंती पर 73 में से 43 बसें गईं सिरसा, लंबे रूट प्रभावित

Thu, 12 Jun 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 12 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
On Sant Kabir Das Jayanti, 43 out of 73 buses went to Sirsa, long routes affected
बस स्टैंड पर बस में चढ़ने की जदोजहत करते यात्री।
हांसी। सिरसा में संत कबीर दास जयंती पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में हांसी सब डिपो की 73 में से 43 रोडवेज बसें गई। यह रोडवेज बसें विभिन्न रूटों से लोगों को सिरसा लेकर गई। जिसके चलते सब डिपो में बसों की कमी रही और लोकल व लंबे रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित रहीं। ऐसे में भीषण गर्मी के दौरान यात्री बसों के इंतजार में घंटों परेशान होते रहे।
विज्ञापन


यात्रियों को मजबूरन निजी बसों का सहारा लेना पड़ा। लेकिन निजी बसों में भी काफी भीड़ देखने को मिली। वहीं बस स्टैंड के बूथों पर भी रोडवेज से ज्यादा निजी बसें दिखीं। 43 बसों के जाने से लोकल रूटों सहित लंबे रूटों की बस सेवाएं प्रभावित रहीं। हांसी से तोशाम, पेटवाड़, डाटा, गुराना, बरवाला, बड़सी, मेहंदा व बास जैसे लोकल रूट बंद रहे। इनमें से जिस रूट पर यात्रियों की ज्यादा भीड़ थी वहीं पर बसें भेजी गईं।
विज्ञापन


इसके अलावा लंबे रूट जैसे चंडीगढ़, पानीपत, गुरुग्राम, चरखी दादरी पर भी सेवाएं प्रभावित रहीं। हांसी से चंडीगढ़ सात बसें जाती हैं। बुधवार को केवल चार बसें गईं। गुरुग्राम रूट पर चार बसों में से केवल दो बसें ही गईं। इसके अलावा पानीपत रूट की दो बसें व चरखी दादरी की एक बस नहीं गई। शाम पांच बसे सिरसा गई बसें वापस लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

हमारे पास जो बसें मौजूद थीं, उन्हीं से काम चलाया। जहां यात्रियों की संख्या ज्यादा रही वहां पर बसों को भेजा गया है। वीरवार से बस सेवा सामान्य रहेगी। - अनिल, डीआई, सब डिपो, हांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed