फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Officials who are lax in self-verification of property ID will be punished

Hisar News: प्रॉपर्टी आईडी के स्वयं सत्यापन के कार्य में ढिलाई बरतने वाले अधिकारी नपेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Officials who are lax in self-verification of property ID will be punished
जिले की निकायों के साथ बैठक करते जिला नगरायुक्त प्रदीप दहिया। 
हिसार। उपायुक्त एवं जिला नगरायुक्त प्रदीप दहिया ने वीरवार को जिले की सभी निकायों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य तौर पर प्रॉपर्टी आईडी के स्वयं सत्यापन (सेल्फ सर्टिफिकेशन), प्रॉपर्टी टैक्स की लंबित फाइलों के निपटान व प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित करने को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान जिला नगरायुक्त ने स्पष्ट तौर पर कहा कि प्रॉपर्टी आईडी के स्वयं सत्यापन के कार्य में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पहले खुद की फिर अन्य की प्राॅपर्टी का करवाएं स्वयं सत्यापन
जिला नगरायुक्त ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स को स्वयं सत्यापित करने का कार्य प्राथमिकता से करें। सबसे पहले अधिकारी व कर्मचारी अपनी प्रॉपर्टी आईडी और सभी सरकारी विभागों की प्रॉपर्टी आईडी को स्वयं सत्यापित करवाएं। इसके बाद आमजन के पास जाकर भी उनकी प्रॉपर्टी आईडी को स्वयं सत्यापित करवाएं। सभी नगर पालिका 10 अप्रैल तक 20 प्रतिशत और 20 अप्रैल तक 30 प्रतिशत प्रॉपर्टी आईडी को स्वयं सत्यापित करवाने का लक्ष्य दिया गया।
विज्ञापन

50 प्रतिशत से कम प्रॉपर्टी टैक्स का आना नाकामी की निशानी
उन्होंने कहा कि जिले की सभी पालिकाओं को बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। यदि किसी भी पालिका का प्रॉपर्टी टैक्स 50 प्रतिशत से कम आ रहा है, तो समझा जाए कि अधिकारी कार्य नहीं कर रहे हैं और लोग अपने आप टैक्स जमा करवा रहे हैं। श्मशान घाट में मृत्यु रजिस्ट्रेशन को लेकर जिला नगरायुक्त ने सरल बनाने के दिशा निर्देश दिए। इसे लेकर उन्होंने आगामी समय में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने को कहा। उन्होंने पीएम स्वयंनिधि योजना के तहत ऑनलाइन बैंकिंग से जोड़ने व उनकी यूपीआई आईडी बनाने के निर्देश दिए। अब तक पीएम स्वयंनिधि में जिले के 78 प्रतिशत कार्य हो चुके हैं, इसे 30 अप्रैल तक 90 प्रतिशत करने का लक्ष्य दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छ भारत का नया पोर्टल बनेगा
उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत का नया पोर्टल बनेगा। बैठक में एएमसी प्रदीप हुड्डा, जेसी प्रीतपाल सिंह, डीएमसी विरेंद्र सहारण, एक्सईएन संदीप सिहाग, एई सुमित कुमार, एमई संदीप बैनीवाल व कर्मपाल, एएसओ अशोक नेहरा, सचिव संजय शर्मा, दीपक कुमार, सीएसआई राजकुमार, हांसी के एक्सईएन जयबीर डूडी, ईओ राजाराम, बरवाला व नारनौंद के एमई अमित बेरवाल, सचिव गौरव व राहुल सैनी आदि मौजूद रहे।

------------
निकाय-कुल प्रॉपर्टी-स्वयं सत्यापित-प्रतिशत
आदमपुर-11875-1805-15
बरवाला-18576-1722-09
हांसी-41635-4886-12
हिसार-153510-24686-16
नारनौंद-9737-1228-13
उकलाना-8067-932-12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed