फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nurse giving false complaint of molestation and abduction arrested

छेड़छाड़ व अपहरण की झूठी शिकायत देने पर नर्स गिरफ्तार

Tue, 27 May 2014 11:50 PM IST
hisar
hisar Updated Tue, 27 May 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन

कोर्ट कांप्लेक्स चौकी में 9 मई को दादरी निवासी एक नर्स की डॉक्टर अनुराग बिश्नोई के खिलाफ अपहरण और छेड़छाड़ की दी गई शिकायत झूठी निकली है।

विज्ञापन


पुलिस ने नर्स पर ही झूठी शिकायत देने के आरोप में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच सिविल लाइन थाना इंस्पेक्टर और चौकी के सब इंस्पेक्टर राजकुमार ने की है।
विज्ञापन


पुलिस पीआरओ हरीश भारद्वाज ने बताया कि दादरी एरिया स्थित गांव भागवी निवासी नर्स राजबाला ने 9 मई को कोर्ट कांप्लेक्स चौकी में शिकायत दी थी कि डॉ. अनुराग बिश्नोई दो लोगों को साथ लेकर सफेद कार में आया, जिसने उसके साथ छेड़छाड़ की और अपहरण कर गाड़ी में डालने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने घटना के समय उसके कपड़े फाड़े जाने का भी आरोप लगाया। घटना वाले दिन नर्स अपने पति सुखपाल के साथ कोर्ट में किसी इश्तगाशे के चलते आई हुई थी।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरू कर दी। शिकायत के बाद पुलिस उसी दिन डॉक्टर के पास पूछताछ के लिए पहुंची तो डॉक्टर ने पूरा मामला झूठा बताया।

10 मई को डॉक्टर अनुराग ने एसपी को लिखित शिकायत दी कि यह पूरा मामला झूठा है और निष्पक्ष जांच करवाई जाए। पुलिस ने घटना वाले दिन की अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे से पुलिस ने फुटेज निकलवाई तो डॉक्टर वहीं मौजूद था।

पुलिस ने महिला को दोबारा बुलाकर जब सख्ती से पूछताछ की तो महिला ने बताया कि उसने किसी के बहकावे में आकर शिकायत दी थी।

पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा 182 के तहत झूठी शिकायत देने का मुकदमा दर्ज कर और उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि महिला को कोर्ट से जमानत मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed