फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Number of corona infected is zero even on the third day, no death since 11 days

तीसरे दिन भी कोरोना संक्रमित की संख्या जीरो, 11 दिन से कोई मौत नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Number of corona infected is zero even on the third day, no death since 11 days
हिसार। जिले में तीसरे दिन लगातार सोमवार को कोरोना के शून्य केस मिले हैं। इस समय केवल 4 सक्रिय मरीज है। पिछले कई दिनों से रिकवरी रेट भी एक ही जगह पर टिका हुआ है। अब ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट 97.88 प्रतिशत है। सोमवार को भी कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। अब तक 52829 मरीज संक्रमण से जंग जीत चुके हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. रत्ना भारती के अनुसार अब तक जिले के 6 लाख 61 हजार 810 लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। कोरोना की पहली लहर में 17147 और दूसरी लहर में दोगुना 36825 लोग संक्रमित हुए। कोरोना से होने वाली मौत की बात करें तो पहली लहर में 327 व दूसरी लहर में 812 मरीजों की मौत हुई।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ तरुण ने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव को लेकर जिले में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान के तहत अभी तक कुल 5 लाख 22 हजार 126 वैक्सीन डोज दी जा चुकी है। 4 लाख 30 हजार 802 लोगों को वैक्सीन की प्रथम डोज और 91 हजार 324 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 14 हजार 412 हेल्थ केयर वर्कर्स ने वैक्सीन की पहली डोज तथा 10 हजार 245 ने दूसरी डोज ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed