फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nuh Violence: Attempts to spoil the atmosphere in Karnal, Namaz offered at homes in many places in Haryana

थम नहीं रही नूंह दंगे की चिंगारी: करनाल में माहौल बिगाड़ने का प्रयास, प्रदेश में कई जगह घरों में अदा की नमाज

Sat, 05 Aug 2023 01:13 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, करनाल/रोहतक/हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला नेटवर्क, करनाल/रोहतक/हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 05 Aug 2023 01:13 AM IST
सार

करनाल में नकाबपोश युवकों ने दूसरे समुदाय के लोगों की रेहड़ियां पलट दी और मारपीट की। मौके पर पुलिस की टीमें पहुंच गईं। आरोपियों की तलाश में दिनभर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। साथ ही क्षेत्र में फोर्स तैनात कर दी गई।

विज्ञापन
Nuh Violence: Attempts to spoil the atmosphere in Karnal, Namaz offered at homes in many places in  Haryana
तरावड़ी में पलटी फल की रेहड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नूंह में दंगे की चिंगारी थमने का नाम नहीं ले रही है। जीटी बेल्ट में पानीपत में तनाव के बाद शुक्रवार को करनाल क्षेत्र के तरावड़ी कस्बे में अराजक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। इसके तहत नकाबपोश युवकों ने दूसरे समुदाय के लोगों की रेहड़ियां पलट दीं और उनसे मारपीट की। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीमें पहुंच गईं।

विज्ञापन


आरोपियों की तलाश में दिनभर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। साथ ही क्षेत्र में फोर्स तैनात कर दी गई। दूसरी ओर पानीपत में बीते रोज हुई छिटपुट घटनाओं के बाद शुक्रवार को पुलिस हाई अलर्ट पर रही। दूसरी तरफ प्रदेश के जिलों में जुमे की नमाज के लिए लोगों को मस्जिदों में एकत्रित होने की इजाजत नहीं दी गई। जुमे की नमाज मस्जिदों के बजाय घरों में अदा की गई।
विज्ञापन

तरावड़ी में तैनात पुलिस बल। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतर स्थानों पर मस्जिदों की जगह घरों में अदा की गई नमाज, पुलिस बल रहा तैनात
पानीपत में पुलिस-प्रशासन की ओर से घरों में ही नमाज अदा करने की अपील की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मधुबन अकादमी से घोड़ा पुलिस की एक टुकड़ी भी पानीपत में तैनात की गई है। कैथल में भी नमाज के लिए जमा हो रहे समुदाय के लोगों को भी मस्जिद की जगह घरों में नमाज अदा करने की हिदायत दी गई। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला और लोगों से शांति सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

सोनीपत में धारा 144 लागू, खरखौदा, अटेली में निकाला फ्लैग मार्च
नूंह में उपद्रव के बाद सोनीपत में धारा 144 लागू की गई है। इसके चलते शुक्रवार को जुमे की नमाज मस्जिदों के बजाय घरों में अदा की गई। इसके अलावा मस्जिद के आसपास और विशेष समुदाय की बस्तियों में पुलिस बल को तैनात किया गया था। खरखौदा में सुबह पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया। झज्जर, रेवाड़ी और नारनौल में भी जुमे की नमाज घरों में पढ़ी गई। रेवाड़ी की मस्जिदों पर ताले लटके रहे तो नारनौल में पुलिस ने चारों मस्जिदों के आसपास और अटेली में फ्लैग मार्च निकाला।

रोहतक में भाजपा नेता राजकमल और स्वामी अनभूतानंद को घर में किया नजरबंद

रोहतक में पुलिस सुरक्षा के बीच किला रोड, चमेली मार्केट व जींद रोड स्थित मस्जिद में नमाज अदा की गई। मस्जिदों के बाहर दो डीएसपी, चार एसएचओ सहित 100 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे। भाजपा नेता और नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल और स्वामी अनभूतानंद सूर्यवंशी को उनके आवास पर नजरबंद रखा गया। जींद में मस्जिद के मौलाना नवाब के घर में ही नमाज अदा करने की अपील करने के बावजूद कुछ लोग मस्जिद पहुंच गए थे, मगर सुरक्षा की दृष्टि पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए गए थे।

फतेहाबाद में सांप्रदायिक सद्भावना समिति गठित
फतेहाबाद में अमन पसंद लोगों की बैठक हुई, जिसमें नूंह हिंसा के विरोध में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। सांप्रदायिक सद्भावना समिति का गठन किया गया। राज्यपाल के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन एडीसी को सौंपा गया। वहीं, शनिवार को सुबह 9 बजे शहर में शांति मार्च निकालने का भी निर्णय लिया गया। इसके अलावा हिसार, हांसी समेत जिले के सभी कस्बों में जुमे की नमाज के दौरान प्रशासन अलर्ट रहा। बाजारों में पुलिसकर्मी गश्त करते दिखाई दिए। भिवानी में ड्रोन से भी निगरानी की गई। जांच के बाद ही मस्जिद व मदरसों के अंदर प्रवेश दिया गया। सिरसा में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। चरखी दादरी जिले की 12 मस्जिदों में 400 लोग ही नमाज अदा करने पहुंचे, जबकि सामान्य हालात में यह संख्या 1500 से पार रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed