फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   NSUI worker protest for online exam

परीक्षाओं में ऑनलाइन विकल्प की मांग को लेकर एनएसयूआई ने वीसी आवास पर जड़ा ताला, लगाए लापता के पोस्टर

Thu, 18 Feb 2021 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
NSUI worker protest for online exam
गुजवि में प्रदर्शन के दौरान कुलपति के गेट पर ताला लगाते एनएसयूआई कार्यकर्ता। - फोटो : Hisar
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में बुधवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कुलपति आवास पर ताला जड़ दिया। यहीं नहीं, विद्यार्थियों ने गेट पर वीसी लापता के पोस्टर भी चस्पा कर दिए। विद्यार्थी यहां डिस्टेंस एजुकेशन के विद्यार्थियों की परीक्षाएं ऑनलाइन करवाए जाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अवनीश वर्मा और परीक्षा नियंत्रक प्रो. यशपाल सिंगला ने विद्यार्थियों को समझाया, लेकिन विद्यार्थी मौके पर ही नोटिफिकेशन जारी करने को लेकर अड़े रहे और धरने पर बैठ गए। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा डिस्टेंस के विद्यार्थियों के लिए भी नोटिफिकेशन जारी कर दिया। अब विद्यार्थी ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी मोड से परीक्षाएं दे सकते हैं। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक नवदीप दलाल, विकाश श्योराण, प्रमोदित मुंढ, रोहित दलाल, आकाश यादव, अंकित सिसाय व अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ओरिएंटेशन प्रोग्राम में थे कुलपति
मामले को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि विद्यार्थियों ने 15 फरवरी को ही ऑनलाइन विकल्प की मांग को लेकर ज्ञापन दिया था। ऐसे में बुधवार को नोटिफिकेशन जारी किया जाना था, लेकिन विद्यार्थी तीसरे दिन ही प्रदर्शन करने पहुंच गए। यह गलत है। विद्यार्थी बुधवार को पहले कुलपति कार्यालय पहुंचे, कुलपति वहां नहीं मिले तो कुलपति आवास पहुंच गए। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार इस दौरान ऑडिटोरियम में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के एक ओरिएंटेशन प्रोग्राम में भाग ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित डेटशीट के अनुसार 19 फरवरी से होंगी परीक्षाएं
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा से संबंधित परीक्षाएं 19 फरवरी से ऑफलाइन माध्यम से पूर्व निर्धारित डेटशीट के अनुसार होंगी, जो विद्यार्थी ऑफलाइन की बजाय ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा देना चाहता है, वह बाद में परीक्षा दे पाएगा। ऑनलाइन परीक्षा के संबंध में डेटशीट भी बाद में जारी की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. यशपाल सिंगला ने स्पष्ट किया कि ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी ऑनलाइन परीक्षा से संबंधित इंटरनेट व अन्य आवश्यक व्यवस्था स्वयं करेंगे। ऑनलाइन माध्यम से परीक्षार्थी की तरफ से आने वाली किसी भी समस्या के लिए विश्वविद्यालय जिम्मेदार नहीं होगा।
ऑनलाइन के निर्देश बाद में जारी होंगे
दूरस्थ शिक्षा से संबंधित परीक्षाओं के संबंध में तमाम दिशा-निर्देश और संबंधित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। ऑफलाइन माध्यम से परीक्षा देने वाले विद्यार्थी निर्धारित तिथियों पर कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा दे सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश और जानकारियां बाद में जारी की जाएंगी।

- प्रो. यशपाल सिंगला, परीक्षा नियंत्रक, गुजवि।
इसलिए लगाया ताला
हमने शांतिप्रिय ढंग से अपनी उठाते हुए दो दिन पहले कुलपति के नाम ज्ञापन दिया था, लेकिन अधिकारियों ने कोई कार्यवाही नहीं की। इसलिए बुधवार को प्रदर्शन किया और कुलपति आवास पर ताला लगा दिया। इसके बाद विवि प्रशासन ने नोटिफिकेशन जारी किया।
- नवदीप दलाल, राष्ट्रीय संयोजक, एनएसयूआई।

गुजवि में प्रदर्शन करते एनएसयूआई कार्यकर्ता।

गुजवि में प्रदर्शन करते एनएसयूआई कार्यकर्ता।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed