फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Now the postman will come home and update the mobile number in the Aadhar card of children up to 5 years

अब पोस्टमैन घर आकर 5 साल तक के बच्चों के आधार कार्ड में मोबाइल नंबर कर सकेंगे अपडेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Now the postman will come home and update the mobile number in the Aadhar card of children up to 5 years
हिसार। अब पोस्टमैन डाक देने का ही नहीं बल्कि पांच साल तक के बच्चों के आधार कार्ड में मोबाइल नंबर भी घर जाकर अपडेट कर सकेंगे। इससे अभिभावकों को बच्चों के आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए इधर-उधर चक्कर नहीं लगाने होंगे। यह सुविधा एक किलोमीटर के दायरे में निशुल्क रहेगी। अगर डाकघर से घर की दूरी अधिक हुई तो एक किलोमीटर की दूरी के हिसाब से 23 रुपये शुल्क लगेगा।
विज्ञापन

डाकघर ने अभी केवल यह योजना पांच साल तक के बच्चों के लिए शुरू की है। इसके लिए डाकघर द्वारा सभी ब्लॉक के पोस्टमैन को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हिसार खंड एक व दो और फतेहाबाद, सिरसा जिले के पोस्टमैन को ब्लॉक वाइज प्रशिक्षण के लिए बुलाया जा रहा है। इसके लिए डाकघर एक अलग से ऐप जारी करेगा, जो पोस्टमैन के पास भेजा फोन में सेव रहेगा।
विज्ञापन

मिठाई की बजाय बीमा करवा कर दें गिफ्ट
अब पीएमजेजेवाई (प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना) में ऑनलाइन बिना कागजात के खाते खुलवाएं जा सकेेंगे, जिसमें समय अधिक नहीं लगेगा। पहले आधार कार्ड, फोटो व अन्य कागजाज जमा कराने पड़ते थे और दिनभर चक्कर लगाने पड़ते थे। अब पोस्ट पेमेंट बैंक प्रभारी ने अपील की है कि अबकी बार लोग अपने कर्मियों को मिठाई के डिब्बे की बजाय उनका पीएमजेजेवाई में खाता खुलवाकर बीमा करवा कर दे, जिसकी सालाना किश्त 330 रुपये होगी। यह उसके लिए कारगर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
इसे लेकर हमारी ओर से ब्लॉक वाइज के पोस्टमैन को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह सुविधा एक किलोमीटर के दायरे में निशुल्क रहेगी।
संजय कुमार, अधीक्षक, डाकघर, परिजात चौक, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed